{"_id":"58f4dfc34f1c1ba3464708fd","slug":"a-man-died-in-road-accident-at-shyampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, एमईएस के जेई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, एमईएस के जेई की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर
Updated Tue, 18 Apr 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार-नजीबाबाद राजमार्ग पर पीली नदी पुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एमईएस देहरादून में तैनात जेई कृष्ण मोहन की मौके पर ही मौत हो गई। कृष्ण मोहन अपने घर बरेली से छुट्टी समाप्त होने के बाद ड्यूटी के लिए देहरादून जा रहे थे। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रहमतपुर, बरेली निवासी कृष्ण मोहन पुत्र बनवारी लाल (35) देहरादून के मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस विभाग में जेई के पद पर तैनात थे। वे कई दिनों की छुट्टी के बाद अपने गांव से ड्यूटी के लिए देहरादून जा रहे थे। सोमवार सुबह करीब सात बजे उनकी कार पीली नदी पुल के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार चला रहे जेई कार के अंदर ही फंसे रह गए। सूचना मिलने पर श्यामपुर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष श्यामपुर प्रदीप सिंह तोमर ने पुलिस कर्मियों के साथ कार में फंसे कृष्ण मोहन को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में क्रेन बुलाकर कार को पेड़ से अलग करवाकर उन्हें निकाला गया।
विज्ञापन
तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन तथा देहरादून से सहकर्मी शाम के समय अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।