फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A long-running shop near Badrish Colony

Dehradun News: बद्रीश कॉलोनी में अवैध ठेलियों पर कार्रवाई न होने से रोष

Sun, 29 Mar 2026 01:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
A long-running shop near Badrish Colony
बद्रीश कॉलोनी और अंबीवाला गुरुद्वारा के पास लंबे समय से संचालित अवैध ठेलियों और अस्थायी दुकानों को नहीं हटाए जाने पर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। कॉलोनीवासियों ने कहा कि नगर निगम समय-समय पर अतिक्रमण हटाने के अभियान तो चलाता है लेकिन कठोर और स्थायी कार्रवाई नहीं होने से अवैध रूप से दुकानें और ठेलियां फिर से लग जाती हैं।
विज्ञापन




स्थानीय निवासियों का कहना है कि निगम की ढिलाई के चलते अवैध कारोबार करने वालों में कानून का भय समाप्त हो गया है। इससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और आम नागरिकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बद्रीश कॉलोनी समिति के अध्यक्ष चित्रपाल सजवाण ने कहा कि नगर निगम से कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया। अब कॉलोनीवासियों की अंतिम उम्मीद जिलाधिकारी देहरादून से है और जल्द ही इस संबंध में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अवैध ठेलियों और दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed