{"_id":"695284f1c08274d9510ac1ea","slug":"a-holiday-should-be-declared-on-maharishi-kashyap-jayanti-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-127789-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि कश्यप जयंती पर घोषित हो सरकारी अवकाश : सागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि कश्यप जयंती पर घोषित हो सरकारी अवकाश : सागर
तहसील मुख्यालय में ज्ञापन देने के दौरान मौजूद गरूड़ संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी। स्रोत संग
Link Copied
- भारतीय गरूड़ संगठन ने हरबर्टपुर से तहसील तक निकाली पदयात्रा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। भारतीय गरूड़ संगठन की ओर से हरबर्टपुर स्थित किसान सेवा सहकारी समिति भवन से तहसील मुख्यालय तक पदयात्रा निकाली गई। इसके बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संगठन के कार्यकर्ता सहकारी समिति भवन पर एकत्रित हुए जहां से वे हरबर्टपुर चौक होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। संगठन के अध्यक्ष सागर कश्यप ने कहा कि देश के सभी महापुरुषों के नाम पर चौक-चौराहों के नामकरण किए गए हैं और उनकी जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित हैं लेकिन कश्यप समाज के महर्षि कश्यप की जयंती पर छुट्टी नहीं की जाती है। उन्होंने जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित किए जाने, उनके नाम से चौक बनाने व कश्यप समाज को राजनीति में सम्मान देने की मांग की। बैरागीवाला के प्रधान विक्की कश्यप, ढकरानी के पूर्व प्रधान मौसम सिंह, प्रशांत कश्यप आदि ने कहा कि सभी राजनीतिक दल उनके समुदाय का वोट लेने के लिए उपयोग करते हैं और सरकार बनने पर उनके योगदान को भुला देते हैं। उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी तहसील के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में विनोद कश्यप, मुकुल कश्यप, दीपांशु कश्यप, ऋतिक कश्यप, सुमित कश्यप, मनोज कश्यप, अनुज कश्यप, कुलदीप, राजीव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।