{"_id":"656b8219be95e6479706b5e4","slug":"a-garbage-disposal-plant-will-be-constructed-in-an-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1058-299782-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हरबर्टपुर में 3.50 करोड़ की लागत से बनेगा कूड़ा निस्तारण संयंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हरबर्टपुर में 3.50 करोड़ की लागत से बनेगा कूड़ा निस्तारण संयंत्र
विज्ञापन
Iशासन को भेजी डीपीआर, मार्च तक काम शुरू होने की उम्मीद
I
I
I
Iसाढ़े पांच बीघा में होगा संयंत्र का निर्माणI
नगरपालिका हरबर्टपुर में 3.50 करोड़ रुपये की लागत से साढ़े पांच बीघा क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण संयंत्र का निर्माण किया जाएगा। संयंत्र की दैनिक प्रसंस्करण क्षमता 25 मीट्रिक टन होगी। भूमि के अधिग्रहण के बाद पालिका प्रशासन ने शासन को डीपीआर भेज दी है। स्वीकृति के उपरांत मार्च से संयंत्र का निर्माण शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
पालिका प्रशासन के मुताबिक, हरबर्टपुर नगरपालिका के सभी नौ वार्डों में शत-प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा उठान की व्यवस्था लागू है। वार्डों से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र किया जाता है। शहर से रोजाना चार मीट्रिक टन कूड़ा एकत्र होता है, लेकिन पालिका के पास कूड़े के प्रसंस्करण की व्यवस्था नहीं थी।
पालिका प्रशासन ने कूड़ा निस्तारण संयंत्र का प्रस्ताव तैयार किया, लेकिन इसमें भूमि की उपलब्धता सबसे बड़ी समस्या थी। विधायक मुन्ना सिंह चौहान पालिका को ढकरानी में संयंत्र के लिए भूमि उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका निभाई। अधिशासी अधिकारी भगवंत बिष्ट ने बताया कि कूड़ा निस्तारण प्लांट की डीपीआर शासन को भेज दी गई है। स्वीकृति मिलने के साथ संयंत्र का कार्य शुरू होने की उम्मीद है। बताया कि संयंत्र एमआरएफ सेंटर, कूड़ा प्रसंस्करण संयंत्र और कॉम्पेक्टर तीनों होंगे। बताया कि यह संयंत्र जीरो डंपिंग होगा। संयंत्र की छत पर 100 से 150 केवी का सोलर ऊर्जा प्लांट भी लगाया जाएगा।