फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A fire broke out in a two-storey residential shed in Birpa

Dehradun News: दो मंजिला आवासीय छानी में लगी आग

Wed, 29 Nov 2023 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in a two-storey residential shed in Birpa
I-बिरपा गांव में चूल्हे की चिंगारी से आग भड़कने की जताई जा रही आशंका
विज्ञापन

I

Iसमय रहते दो बच्चों और मवेशियों को निकाला बाहरI

तहसील के बिरपा गांव में दो मंजिला आवासीय छानी में आग लग गई। समय रहते छानी में बंधे मवेशी और दो बच्चों को बाहर निकाला गया। लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। चूल्हे से उठी चिंगारी से आग के भड़कने की आशंका जताई जा रही है।


राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सतपाल सिंह चौहान की गांव से करीब दो किमी दूर गंगासुआ में दो मंजिला आवासीय छानी हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह वे जल्दी खेतों में काम करने चले गए। घर पर पांच और सात साल के दो बच्चे थे। सुबह आठ बजे उन्हें छानी से धुंआ उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में देवदार की लकड़ी से बनी छानी में आग विकराल रूप ले लिया। आसपास के गांव के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। छानी में बंधी दो बैलों की जोड़ी, गाय और 30 बकरियों बाहर निकाला गया। आग से छानी में रखे रोजमर्रा के खाने पीने के सामान समेत आलू और अदकर के बीज भी जल गए। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। तहसीलदार केडी जोशी ने बताया कि राजस्व निरीक्षण से क्षति की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed