फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A case has been registered against three unidentified

Dehradun News: बंधक बनाकर लूट के प्रयास में तीन अज्ञात बदमाशों पर केस

Tue, 15 Oct 2024 02:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered against three unidentified
I- रविवार को सभावाला में बुजुर्ग के घर में घुस आए थे बदमाश
विज्ञापन

I

I- बदमाशों से भिड़ी बुजुर्ग की पत्नी, पकड़े जाने के डर से हो गए फरारI

सहसपुर थाना क्षेत्र के सभावाला में बुजुर्ग को बंधक बनाकर लूट का प्रयास करने पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी कैमराें की फुटेज से बदमाशों की पहचान की जा रही है। एक बदमाश ने चेहरे पर नकाब नहीं पहना था। पुलिस का दावा है कि जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




जानकारी के अनुसार रविवार तड़के 5.15 बजे सेवानिवृत रेलकर्मी शमशेर सिंह (78) शिमला बाइपास रोड स्थित अपने घर के बरामदे में गमलों में पानी दे रहे थे। इस दौरान अचानक एक नकाबपोश युवक घर के भीतर आया और शमशेर सिंह को धक्का देकर उनकी पीठ पर चढ़ गया। इस दौरान दो और युवक पीछे से आ गए। तीनों ने बुजुर्ग के हाथ और पैर बांध दिए। मुंह पर प्लास्टिक के कट्टे की पट्टी बांध दी। बदमाश बुजुर्ग को चाकू का भय दिखाकर उनसे नकदी और आभूषण देने के लिए दबाव बनाने लगे। इस बीच बुजुर्ग की पत्नी बाहर आ गई। वह बहादुरी का परिचय देते हुए बदमाशों से भिड़ गईं। बदमाशों ने उनको पीटना शुरू कर दिया। लेकिन, महिला ने डटकर मुकाबला किया। महिला ने घर के बरामदे में बंधे पालतू कुत्ते को भी खोल दिया। अंत में पकड़े जाने के डर से बदमाश फरार हो गए। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed