फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A campaign is being run under Nutrition Month towards

Dehradun News: पोषण माह के तहत अच्छी सेहत के राज बताए

Wed, 13 Sep 2023 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
A campaign is being run under Nutrition Month towards
बाल विकास परियोजना की ओर पोषण माह के तहत अभियान चलाया जा रहा है। चकराता, साहिया और सहसपुर में अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं और धात्रियों को सही पोषण की जानकारी देते हुए अच्छी सेहत के राज बताए, वहीं मोट अनाज के फायदे बताते हुए उनको आहार में शामिल करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन




मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र माख्टा में आयोजित कार्यक्रम कार्यक्रम में बाल विकास अधिकारी अंजू बडोला ने महिलाओं और प्रसूताओं को पोषण के पांच सूत्रों के बारे में बताया। केंद्र में हरी सब्जियों, मोटे अनाज की स्टॉल लगाई गई, उसके साथ मोटे अनाज और सब्जियों से सुंदर रंगोली भी बनाई गई। कार्यक्रम में तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और तीन बच्चों का अन्न प्रशान्न संस्कार किया गया। कार्यक्रम के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर डेंगू के संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान ग्राम प्रधान टीकम खन्ना, सुपरवाइजर शारदा, जगदीश नेगी, सूरज, उर्मिला, प्रेमा, सुधा, सुमित्रा, प्रीतमा, आशा, सविता रीता, राधा, विनीता, निशा जोशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन




साहिया के आंगनबाड़ी केंद्र फटेऊ में धत्रियों को कुपोषित बच्चों की सही देखभाल और उचित पोषण को लेकर जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता चौहान ने मोटी दालें, स्थानीय खाद्य पदार्थ, हरी सब्जी और फलों के सेवन के फायदे बताए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला ने धात्रियों को बताया कि जन्म से कमजोर बच्चों की सेहत में सुधार लाने में माता पिता की अहम भूमिका होती है। उन्होंने बताया कि धात्रियों को सही पोषण की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता चौहान, सुमित्रा, उषा देवी, सीमा, उर्मिला, झुसोउ भाकरो आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सहसपुर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र नंदा की चौकी में पोषण माह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुपरवाइजर इंद्रा साह और ग्राम प्रधान मुकेश कुमार ने महिलाओं और धात्रियों को पोषण से संबंधित जानकारी दी। गर्भवती और धात्रियों मोटे अनाज में मौजूद पोषण तत्वों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। सभी गर्भवती महिलाओं और धात्रियों को पोषण माह की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में यूपीईएस यूनिवर्सिटी के माध्यम से ग्राम प्रधान मुकेश कुमार ने गर्भवती महिलाओं और धात्रियों को पोषण आहार किट का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed