फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सालभर में 50 फीसदी से कम नमूनों की हुई जांच

सालभर में 50 फीसदी से कम नमूनों की हुई जांच

Wed, 27 Mar 2019 01:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
सालभर में 50 फीसदी से कम नमूनों की हुई जांच
प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।

विज्ञापन

खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रफ्तार बेहद धीमी है। इस बात की तस्दीक सालभर के दूध के सैंपलों की जांच से ही हो रही है। रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला सालभर में 50 फीसदी से भी कम नमूनों की जांच रिपोर्ट सौंप सकी है। इस बात का खुलासा मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट से हुआ। मानवाधिकार आयोग ने अब प्रयोगशाला से रिपोर्ट तलब की है।


खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार नेहरू कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने मानवाधिकार आयोग से दूध के सैंपलों की स्थिति स्पष्ट कराए जाने की मांग की थी। इस मामले में आयोग ने खाद्य सुरक्षा विभाग से सालभर में लिए गए नमूनों की रिपोर्ट मांगी थी। विभाग ने फरवरी 2018 से फरवरी 2019 के बीच जिलेभर से कुल 65 स्थानों से दूध के सैंपल लेने की जानकारी दी। इनमें से रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला ने उन्हें केवल 30 नमूनों की ही जांच रिपोर्ट सौंपी है। इनमें से आठ सैंपल जांच में फेल मिले हैं। बाकी बचे 35 सैंपलों पर अभी प्रयोगशाला ने रिमाइंडर भेजे जाने के बावजूद कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। आयोग ने इस मामले में कड़ी नाराजगी जताई है और प्रयोगशाला से भी प्रगति रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा सुविधाओं और जांच के तरीके जानने के लिए भी प्रयोगशाला को लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed