फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतराखंड ने मेघालय को 414 रनों से हराया

उतराखंड ने मेघालय को 414 रनों से हराया

Mon, 26 Nov 2018 01:51 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड ने मेघालय को 414 रनों से हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी में उत्तराखंड ने बड़ी जीत हासिल की है। टीम ने मेघालय को 414 रनों के अंतर से हराया। चौथे दिन उत्तराखंड को जीत के लिए तीन विकेट लेने थे, जो उन्होंने पहले सत्र में केवल 10 रन देकर चटका दिए और जीत हासिल की। चौथी पारी में टीम के लिए अग्रिम तिवारी ने महत्वपूर्ण पांच विकेट लेकर मेघालय को चलता किया।

रविवार को रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चौथे दिन का खेल शुरू हुआ। मेघालय ने 85 रन से आगे खेलना शुरू किया। शनिवार को अविजित बल्लेबाज अरबिन सिंह औैर आकाश कुमार ने पारी की शुरूआत की। निचले क्रम के बल्लेबाज पहले सत्र में 10 रन जोड़ सके। अंतिम विकेट आकाश कुमार के रूप में गिरा। आकाश को प्रमोद ने बोल्ड किया। इससे पहले तीसरे दिन उत्तराखंड के बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाए। मध्य क्रम के बल्लेबाज सौरव चौहान और विजय शर्मा के 116-116 रनों की शानदार शतकीय पारी की बदौलत टीम ने 429 रन बनाकर पारी घोषित की थी। पहली पारी में उत्तराखंड ने 80 रनों की लीड बनाई थी। और मेघालय को जीत के लिए 510 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में खेलने उतरी मेघालय के बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाए। मेघालय की पूरी टीम केवल 95 रन बनाकर पवेलियन लौट गई और उत्तराखंड ने मैच 414 रनों से जीत लिया। टीम का अगला मुकाबला मिजोरम के साथ 30 नवंबर से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed