{"_id":"5a3438b34f1c1bc5758b948c","slug":"91513371827-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय वॉलीबाल चैंपियनशिप 18 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय वॉलीबाल चैंपियनशिप 18 से
Updated Sat, 16 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय वॉलीबाल चैंपियनशिप 18 से
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
उत्तराखंड वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर लाइन जीवनगढ़ स्थित सैपियंस स्कूल में 18-20 दिसंबर के बीच 17वीं राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 13 जिलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को विकासनगर में आयोजन समिति की बैठक हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान करेंगे। अंतिम दिन विशाल सांस्कृतिक समागम का भी आयोजन होगा। जिसमें स्पर्श मंच, धूमसू कला मंच, जय महासू बिस्सू कला मंच, हारुल मंच, जागृति लोक कमल मंच के कलाकारों के साथ लोक गायिका रेशमा शाह, धमेंद्र परमार कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष अमर सिंह चौहान ने बताया विकासनगर में पहली बार राज्य स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। जिला वॉलीबाल संघ के सचिव सचिव सेमवाल ने बताया कि प्रत्येक जिले की बालक और बालिका वर्ग की टीम प्रतियोगिता में शिरकत करेंगी। प्रतियोगिता में 21 साल से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर राजेंद्र कुमार अग्रवाल, रमेश नेगी, स्वराज सिंह चौहान, मोहर सिंह चौहान, आनंद सिंह तोमर, प्रीतम सिंह, यशपाल सिंह चौहान, मनोज चौहान, भरत सिंह चौहान, अमर सिंह राय आदि मौजूद रहे।