{"_id":"5cd8804abdec220732262a9a","slug":"81557692490-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो --------- शिवांगी ने मां को समर्पित किया दादा साहेब फाल्के अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो --------- शिवांगी ने मां को समर्पित किया दादा साहेब फाल्के अवार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। स्टार प्लस के धारावाहिक ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है...’ की नायरा यानी दून की शिवांगी जोशी ने मदर्स डे को खास बनाने के लिए हाल ही में मिले दादा साहेब फाल्के का अवार्ड अपनी मां को समर्पित किया।
बीते शनिवार को मुंबई में आयोजित समारोह में शिवांगी को बेस्ट एक्ट्रेस और उनके सह कलाकार मोहसिन खान को बेस्ट एक्टर के लिए दादा साहेब फाल्के के खिताब से नवाजा गया था। शिवांगी की मां यशोदा जोशी ने कहा कि मदर्स डे पर बेटी ने दुनिया का सबसे खूबसूरत तोहफा दिया है। बेटी ने परिवार के साथ ही प्रदेश का नाम रोशन किया है। शिवांगी ने कहा कि सिनेमा का सबसे बड़ा अवार्ड पाकर वह बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि धारावाहिक ने अब तक 2920 एपीसोड पूरे कर लिए हैं। शिवांगी की छोटी बहन शीतल जोशी डीएवी कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रही हैं। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सिनेमा के क्षेत्र में भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है। जिसे प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में दिया जाता है। यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है। भारत सरकार की ओर से साल 1969 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार का शुभारंभ किया था। शिवांगी मूल रूप से देहरादून की रहने वाली हैं।