{"_id":"5ccca2aebdec22072d1b8128","slug":"81556914862-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माही एकेडमी की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माही एकेडमी की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
कार्तिक भट्ट की शानदार पारी की बदौलत माही क्रिकेट एकेडमी ने सोशल बलूनी बी टीम को शिकस्त देकर तुलाज इंटरनेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में शानदार बल्लेबाजी करने वाले आदित्य चक्रवर्ती को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
शुक्रवार को फाइनल मुकाबले में माही क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 191 का स्कोर खड़ा किया। कार्तिक भट्ट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 97 रनों की पारी खेली। अविरल मिश्रा ने बेहतरीन 34 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। पूर्वांश ध्रुव ने 21 और आदित्य ने 15 रन बनाए।
जवाब में खेलने उतरी सोशल बलूनी की बी टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और पूरी टीम 18.3 ओवर में महज 95 रनों पर ढ़ेर हो गई। आदित्य चक्रवर्ती ने एक छोर से टिककर 42 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते रहे। संस्कार मलिक 16 और दिव्यांशु 12 के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई की संख्या तक नहीं पहुंच सका। फाइनल समेत प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए आदित्य चक्रवर्ती को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से भी नवाजा गया।