फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बिना अनुमति प्रचार पर माला, प्रीतम समेत चार को नोटिस

बिना अनुमति प्रचार पर माला, प्रीतम समेत चार को नोटिस

Tue, 02 Apr 2019 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
बिना अनुमति प्रचार पर माला, प्रीतम समेत चार को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह और कांग्रेस के प्रीतम सिंह समेत चार प्रत्याशियों को बिना अनुमति प्रचार प्रसार करने पर नोटिस जारी किया गया है। सभी पर सोशल मीडिया अकाउंट से बिना अनुमति प्रचार का आरोप है।
बता दें, एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी) से सभी तरह के प्रचार प्रसार को प्रमाणित कराना जरूरी है। इसके लिए सोशल मीडिया पर प्रचार विषय वस्तु को प्रमाणित करने के लिए एनआईसी की टीम तैनात की गई है। इसकी निगरानी पुलिस की साइबर क्राइम सेल कर रही है। एमसीएमसी के नोडल अधिकारी एआईजी स्टांप अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि निगरानी के बाद पता चला है कि माला राज्य लक्ष्मी शाह, प्रीतम सिंह, उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी के संजय कुंडलिया और निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल मणि के फेसबुक अकाउंट से लगातार प्रचार कंटेंट प्रसारित किया गया। ऐसे में इन चारों को नोटिस जारी किया गया है। सभी प्रत्याशियों से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। जवाब न देने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

सात दिन के लिए भवन अधिग्रहीत
चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के लिए मतदान केंद्रों वाले भवनों को सात दिन के लिए अधिग्रहीत किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि इन भवनों में स्कूल, निजी स्कूल, पंचायत भवन आदि शामिल हैं। सभी भवन आगामी छह से 13 अप्रैल तक अधिग्रहीत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजन माताओं को होगा नगद भुगतान
जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि जिन स्कूलों में मतदान होना है वहां की खाने की व्यवस्था भोजन माताओं के माध्यम से की जाएगी। जिस दिन से पोलिंग पार्टी वहां पहुंचेगी और उनके ठहरने तक के खर्च का भुगतान भोजन माताओं को नकद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed