{"_id":"5c799421bdec224e1b7f7abb","slug":"81551471649-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकासनगर ने सुद्धोवाला टाइगर को नौ विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकासनगर ने सुद्धोवाला टाइगर को नौ विकेट से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
जिला क्रिकेट लीग में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें विकासनगर ने सुद्धोवाला टाइगर को नौ विकेट और माइटी क्रिकेट एकेडमी ने एसएसबी क्लब को 139 रनों से हराकर पूरे अंक हासिल किए।
रेंजर्स ग्राउंड पर पहला मुकाबला सुद्धोवाला टाइगर और विकासनगर के बीच हुआ। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सुद्धोवाला के रोहित रावत के 23, आर. नेगी के 19 व सुरेंद्र के 11 रनों की मदद से टीम ने 18.3 ओवर में पूरे विकेट खोकर 93 रन बनाए। 22 रन अतिरिक्त बने। विकासनगर के गेंदबाज दिनेश ने तीन और मो. आशिक, तुषार व राहुल ने दो-दो विकेट चटकाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी विकासनगर की टीम ने शेष नौ विकेट रहते मैच जीत लिया। बल्लेबाज दिनेश ने 34 रन और विपिन 27 रन बनाकर नाबाद लौटे।
उधर, दून क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए माइटी एकेडमी ने हर्षित के शानदार 101 रनों की नाबाद शतकीय पारी और सुनील के 46 व समर्थ के 22 रनों की बदौलत निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट पर 210 रन बनाए। एसएसबी क्लब की ओर से धीरज ने चार सर्वाधिक विकेट चटकाए। जवाब में उतरी एसएसबी की टीम केवल 71 रन बनाकर सिमट गई और मुकाबला 139 रनों से हार गई। बल्लेबाज ऋषभ के 18 और विकास के 15 के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। माइटी के गेंदबाज शुभम व सुनील ने चार-चार विकेट अपने नाम किए।