फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मिडडे मील के लिए सीधे किसानों से खरीदा जाएगा खाद्यान्न

मिडडे मील के लिए सीधे किसानों से खरीदा जाएगा खाद्यान्न

Sat, 02 Mar 2019 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
मिडडे मील के लिए सीधे किसानों से खरीदा जाएगा खाद्यान्न
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अब मिडडे मील के लिए राशन बाजार से न खरीदकर सीधे किसानों से खरीदा जाएगा। इसके अलावा बच्चों को स्मार्ट क्लास के साथ ही शहरवासियाें को वाटर एटीएम, स्मार्ट टॉयलेट व स्मार्ट डस्टबिन की सुविधा भी मिलेगी। इस पर शुक्रवार को टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह की अध्यक्षता में मंथन सभागार में हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सहमति बनी।

बैठक के दौरान स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि राजधानी में एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र, वाटर एटीएम, स्मार्ट टॉयलेट, स्मार्ट कक्षाएं, स्मार्ट सड़कें, मल्टी यूटिलिटी डक्ट, सीवरेज, पेयजल और ड्रेनेज प्रबंधन, स्मार्ट डस्टबिन, इलेक्ट्रानिक बस, ग्रीन बिल्डिंग पर काम किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी जीएस रावत ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना ‘मिडडे मील’ के तहत शिक्षा विभाग को स्थानीय उत्पादों, दाल, सब्जी, अनाज, इत्यादि बाजार से क्रय न करके सीधे स्थानीय किसानों अथवा स्वयं सहायता समूहों से क्रय करने की बात कही। जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन ने सांसद के निर्देशों के तहत केंद्र और राज्य स्तर की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति पर जोर दिया। इसके अलावा स्मार्ट सिटी प्लान में कक्षा के विकास में मुख्य शिक्षाधिकारी को जरूरी सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। जिला विकास अधिकारी प्रदीप पांडेय ने बताया कि गांवों में कूड़ा करकट का निस्तारण के लिए पंचायतों को ग्रीन रिक्शा मुहैया कराए गए हैं। मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, जैविक कार्यक्रम और मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की जानकारी दी। इसके अलावा बैठक में पंचायतों में सामान्य सेवा केंद्र उपलब्ध कराने, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, दीनदयाल उपाध्याय कौशल योजना, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रू-अर्बन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, दीनदयाल अंत्योदय योजना, समेकित बाल विकास योजना समेत विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। समिति के सदस्य खेमचंद गुप्त ने चकराता में तीन गावों को संपर्क मार्ग से जोड़ने, विकासनगर में खनन क्षेत्र में अध्ययनरत बच्चों को फर्नीचर उपलब्ध कराने और राज्य मानसिक चिकित्सा संस्थान सेलाकुई में सौर उर्जा से विद्युत व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में मेयर सुुनील गामा, अपर आयुक्त नगर निगम नीरज जोशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed