{"_id":"5b15a0674f1c1b6d4d8b4b74","slug":"81528143975-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम मॉनिटरिंग डैशबोर्ड के लिए लक्ष्य तय करें विभाग : राधिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम मॉनिटरिंग डैशबोर्ड के लिए लक्ष्य तय करें विभाग : राधिका
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
मुख्यमंत्री सचिव राधिका झा ने सोमवार को सीएम मॉनिटरिंग डैशबोर्ड पर डाटा अपलोड करने के बाबत समीक्षा बैठक की। बैठक में 30 विभागों के नोडल अधिकारी, विभागाध्यक्ष और संबंधित विभाग के शासन के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान सभी विभागों को 10 जून तक लक्ष्य निर्धारित कर सीएम डैशबोर्ड पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए।
सचिवालय स्थित सभा कक्ष में सोमवार को हुई बैठक में सचिव राधिका झा ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड मुख्यमंत्री कार्यालय में स्थापित हो चुका है। इस पर मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को समय से अपलोड किया जाना है। इस बाबत सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे समय से अपने-अपने मासिक लक्ष्यों को निर्धारित करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उन्होंने वन एवं ग्राम्य विकास विभाग, पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपलोड किए गए डाटा की सराहना भी की। साथ ही सभी विभागों को इन तीनों विभागों का अनुसरण करने को कहा। मुख्यमंत्री सचिव राधिका झा ने कहा कि भविष्य में कार्यों के आधार पर ही रेटिंग और रैंकिंग भी निर्धारित होगी। इसके लिए आउट कम बेस्ड व्यवस्था पर फोकस करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि सीएम डैशबोर्ड जल्द ही प्रमुख सचिव कार्यालय में भी स्थापित हो जाएगा। वहीं अनुपस्थित रहे अधिकारियों को आगामी बैठक में सभी सूचना के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।