{"_id":"5ae234f34f1c1b3a0b8b6c2b","slug":"81524774131-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव में देरी के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव में देरी के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
उत्तराखंड प्रदेश युवा कांग्रेस ने भाजपा पर नगर निकाय चुनावों में देरी का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा को चुनाव में हार का खतरा महसूस हो रहा है। इसी वजह से वह समय पर चुनाव नहीं होने दे रही है। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को निर्वाचन आयोग को संबोधित ज्ञापन भी दिया।
निकाय चुनावों में देरी नाराज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा को चुनाव में हारने का डर है। जिसके कारण वह चुनाव में देरी कर रही है। प्रदेश प्रवक्ता संदीप चमोली ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है। मुख्यमंत्री की ओर से घोषणाएं तो की जा रही हैं, लेकिन उन पर कार्य नहीं हो रहा है। इसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महावीर सिंह चमोली को निर्वाचन आयोग को संबोधित ज्ञापन दिया। जिसमें माध्यम से नगर निकाय चुनाव जल्द कराने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में दीपक राही, करण कनौजिया, आयुष सेमवाल, अब्दुल, तरुण सोनी, निहाल सिंह, आदर्श सूद, अमित भंडारी, मोहन सिंह नेगी, अंकुर नेगी आदि शामिल रहे।