फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शहर में निकली राम जी की सवारी, भक्तों ने लगाए जयकारें

शहर में निकली राम जी की सवारी, भक्तों ने लगाए जयकारें

Mon, 26 Mar 2018 01:59 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
शहर में निकली राम जी की सवारी, भक्तों ने लगाए जयकारें
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

श्री राम नवमी का पर्व रविवार को शहर में श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों और घरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके अलावा शहर के विभिन्न मंदिरों से शोभायात्रा निकाली गई और कन्याओं का पूजन किया गया।
टपकेश्वर मंदिर परिसर स्थित माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर में सुबह विशेष पूजा-अर्चना के बाद अनुष्ठान हुआ। इस अवसर पर 108 कन्याओं का पूजन किया गया और नौ देवियों का पूजन कर हलुवा-पूरी का भोग लगाया गया। मंदिर के आचार्य विपिन जोशी ने श्रद्धालुओं को नारी का सम्मान करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कमल जोशी और भजन मंडली ने भजन सुनाए। उन्होंने बताया कि 31 मार्च को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर डॉ. मथुर दत्त जोशी, रमेश चंद जोशी, गोपाल दत्त जोशी पंडित अरविंद नौटियाल, पंडित दीपेंद्र नौटियाल, नीरज अग्रवाल, प. कमल जोशी, आचार्य बेजेंद्र गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रेमनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता जी समेत देवियों के विभिन्न स्वरूप की झांकियां शामिल रहीं। इसके बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ। आयोजन में सुभाष माकिन, पंडित कृष्ण प्रसाद, माधव उपाध्याय, केपी रतूड़ी, राजेश भाटिया, राजू उपाध्याय, रवि भाटिया, यशपाल बहाल, अंजली शर्मा, मोंटू भाटिया, कृष्ण कौल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पृथ्वीनाथ मंदिर में महंत 108 रवींद्र पुरी महाराज के सानिध्य में हवन-यज्ञ के बाद कन्या पूजन किया गया। सुबह श्रीराम परिवार की प्रतिमाओं का अभिषेक कर विशेष शृंगार किया गया। इस दौरान दिगंबर दिनेश पुरी ने कन्याओं को नारियल चुनरी व शृंगार सामग्री भेंट की। इस मौके पर सर्व दिगंबर भागवत पुरी, दिगंबर दिनेश पुरी समेत विभिन्न संस्थाओं श्याम सेवा मंडल, शनि सेना, साईं शक्ति, युवा संघ, उत्तरांचल प्रदेश आदि मौजूद रहे। बाद में भंडारे का आयोजन भी किया गया। सेवादार संजय ने बताया कि सोमवार को सुबह 11 बजे से श्री अखंड रामायण का पाठ प्रारंभ होगा।
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर बालाजी धाम झाझरा में राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अखंड श्रीरामचरित मानस पाठ के साथ हनुमान जयंती उत्सव प्रारंभ हुआ। इस दौरान पूजन-यज्ञ और कन्याओं को उपहार दिए गए। मंदिर समिति के संरक्षक बाबा हठयोगी ने श्रद्धालुओं को धर्म मार्ग पर चलने के आनंद का रहस्य समझाया। मंदिर के अध्यक्ष ने बताया कि इस बार हनुमान जयंती के अवसर पर भोग लगाने की राशि 5100 रखी गई है। राम जन्मोत्सव में मंदिर समिति के सचिव अजय गोयल दिगंबर लोधी, मीता सिंह, एनडी भट्ट, जेपी मित्तल, पंडित कन्हैया चमोली, पंडित अतुल कृष्ण, अर्जुन सिंह भंडारी, विकास लवानिया मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।


फोटो
‘सत्य से बड़ा कोई दूसरा परम पद नहीं’
देहरादून। श्री दुर्गा मंदिर मोहनी रोड पर चल रही श्रीराम कथा के समापन अवसर पर पंडित सुभाष जोशी ने कहा कि ईश्वर सर्व समर्थ है उनके नाम व कर्म दिव्य हैं। मानव के संसार में आने के अनेक कारण हैं। जाति व सम्प्रदाय प्रत्येक जीव पर दया करना, बुजुर्गों का सम्मान, प्रकृति का संरक्षण जैसे उद्देश्य के लिए श्रीराम का अवतरण धरा पर होता है। उन्होंने कहा किदान, होम, यज्ञ सबका आधार धर्म है और सत्य से बड़ा कोई दूसरा परम पद नहीं है। कथा समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार ने लोगों का आभार व्यक्त किया और सभी को रामनवमी की बधाई दी। कार्यक्रम में लालचंद शर्मा ,अशोक वर्मा, राजेश चौधरी, बलराज, उदयवीर मल, सोम प्रकाश वाल्मीकि, राजेंद्र बिष्ट, अशोक कोहली, दिनेश नेगी, अशोक शर्मा, अशोक, राकेश पवार, राजेंद्र खन्ना, मनोज कुमार, बॉबी कुमार, सुरेश चंद्र, सुशील मिश्रा, खुशीराम मथानी, केके वर्मा, रचना वर्मा, प्रिया वर्मा, दीपा चौहान, देविका रानी, तेजेंद्र कौर, देवेंद्र कार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed