फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के कर्मचारियों को नये साल का तोहफा शासन ने पुन

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के कर्मचारियों को नये साल का तोहफा शासन ने पुन

Thu, 25 Jan 2018 02:20 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के कर्मचारियों को नये साल का तोहफा   शासन ने पुन
शासन ब्यूरो /अमर उजाला /देहरादून।
विज्ञापन

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी के विभिन्न 68 पदों पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की संस्तुति के अनुरूप पुनरीक्षित वेतनमान एवं भत्ते स्वीकृति के रूप में नये साल का तोहफा मिला है। शासन की ओर से बुधवार को इसका शासनादेश जारी कर दिया गया।

सचिव भूपिंदर कौर औलख की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार संस्थान में सातवां वेतनमान लागू होने से अवशेष वेतन का भुगतान एक जनवरी 2017 से नकद देय होगा। एक जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2016 तक अवशेष वेतन भत्तों एवं एरियर के भुगतान के लिए अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। इसके अलावा संस्थान के कर्मचारियों को पूर्व में अनुमन्य समयबद्ध वेतनमान व एसीपी व्यवस्था को अतिक्रमित करते हुए एमएसीपीएस वित्त विभाग के 17 फरवरी 2017 के शासनादेश में निहित प्राविधानों के अनुसार एक जनवरी 2017 से लागू होगी। वहीं संस्थान में सीधी भर्ती के पदों को फ्रीज करते हुए रिक्त पदों पर भर्ती, चयन की कार्यवाही नहीं की जाएगी। यदि परियोजना के संचालन के लिए कर्मचारियों की आवश्यकता है एवं जिन पदों पर चयन की कार्यवाही गतिमान है ऐसे पदों पर भर्ती, चयन के लिए शासन की अनुमति प्राप्त करते हुए आवश्यक पदों पर ही भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। जिन पदों पर आउटसोर्स से कार्य लिया जा रहा है ऐसे कार्मिकों को निर्गत शासनादेश की व्यवस्था के अनुसार ही नियत मानदेय का भुगतान किया जाएगा। भविष्य में नेहरू पर्वतारोहण के अधीन स्वीकृत पदों की परिधि में ही आउटसोर्स से कर्मचारियों की तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed