{"_id":"5858b6084f1c1b1b64e399f1","slug":"75-new-gas-agency-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड को 75 नई गैस एजेंसियों की सौगात जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड को 75 नई गैस एजेंसियों की सौगात जल्द
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 20 Dec 2016 10:12 AM IST
विज्ञापन
गैस सिलेंडर
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता से पहले प्रदेश को 75 नई गैस एजेंसियों की सौगात मिलना लगभग तय हो चुका है। सिर्फ औपचारिकता बाकी है। तेल कंपनियों ने इसके लिए खाका तैयार कर लिया है। आचार संहिता से पहले कभी भी विज्ञप्ति जारी कि जा सकती है। नई गैस एजेंसियों के खुलने से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
अगर आप अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो 2017 का साल आपको बेहतरीन मौका दे सकता है। तेल कंपनियों ने प्रदेश में करीब 75 नई गैस एजेंसियां खोलने का निर्णय लिया है। ऐसे में डीलरशिप के लिए आप पूरी तैयारी कर लें। हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम के क्षेत्रीय अफसरों ने सर्वे कर रिपोर्ट कंपनी को भेज दी है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में यह उल्लेख किया गया है कि कहां-कहां पर नई गैस एजेंसी खोलने की जरूरत है। प्रदेश में नई गैस एजेंसियां खोलने का एलान केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया था। उन्होंने कहा कि पहाड़ में गैस एजेंसियां कम है, इसके चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ऐसी परिस्थिति में यहां नई गैस एजेंसियां देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
प्रयास किया जा रहा है कि आचार संहिता लागू होने से पहले नई गैस एजेंसियां खोलने के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी जाए। क्षेत्र चिह्नित सहित लगभग सारी प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी हैं।
- एसके सिन्हा, एरिया मैनेजर आईओसी