फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   72 hours heavy rain alert in five districts of Uttarakhand

उत्तराखंड के पांच जिलों में 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

Sat, 27 May 2017 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 27 May 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
72 hours heavy rain alert in five districts of Uttarakhand

उत्तराखंड के ल‌िए आने वाले तीन द‌िन भारी बार‌िश हो सकती है। मौसम व‌िभाग ने प्रदेशभर में भारी बार‌िश की चेतावनी जारी की है। साथ ही 72 घंटे पांच ज‌िलों के ल‌िए खासे नुकसानभरे हो सकते हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 28 मई से एक जून तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। उत्तराखंड में इसका असर 29 मई से शुरू हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि 29, 30 और 31 मई को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही 29 मई से आगामी 72 घंटे (29, 30 व 31 मई) तक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और नैनीताल में भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


भारी बारिश और लगातार बारिश की वजह से पहाड़ी रास्ते बंद हो सकते हैं। कई जगहों पर भूस्खलन हो सकता है। मौसम विभाग ने चारधाम यात्रियों को इस दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है। मौसम का हाल जानकार ही आगे बढ़ने को कहा है। प्रदेश के मैदानी हिस्सों में भी बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed