फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सेवा तो दूर गुजारे को भी मोहताज मां-बाप प्र

सेवा तो दूर गुजारे को भी मोहताज मां-बाप प्र

Tue, 01 May 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
सेवा तो दूर गुजारे को भी मोहताज मां-बाप  प्र
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम के तहत दो ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें कुछ महीनों तक भरण पोषण भत्ता देने के बाद संतानों ने फिर से मां-बाप से किनारा कर लिया। ऐसी बेमुरव्वत औलादों की वजह से अब इन बुजुर्गों को कोई राह नहीं सूझ रही है।
दरअसल बच्चों द्वारा घर से निकाले गए मां-बाप के भरण-पोषण के लिए सरकार की ओर से राज्य में वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम लागू किया गया है। इस अधिनियम के तहत आने वाले मामलों की सुनवाई एसडीएम की अध्यक्षता में होती है। काउंसिलिंग के दौरान पहले अधिकारी मां-बाप की सेवा के लिए संतानों को प्रेरित करते हैं। संतानों द्वारा सेवा से इनकार करने की स्थिति में प्रशासन माता-पिता के भरण-पोषण के लिए मासिक भत्ता तय कर देते हैं। यह भत्ता संतानों को देना होता है।
विज्ञापन

ऐसा ही एक मामला अजबपुर खुर्द निवासी बृजमोहन पंत का है। बृजमोहन पंत ने वर्ष 2016 में समाज कल्याण विभाग में अपील की थी। इसके बाद एसडीएम की अध्यक्षता में हुई सुनवाई के बाद माता-पिता को एक कमरा देने और समय पर भोजन देने के आदेश दिए गए। बृजमोहन के अनुसार कुछ महीने तक बेटे ने उनका ख्याल रखा, लेकिन अब हालात पहले से भी बदतर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला मोती बाजार के निवासी गुरचरण कौर का है। जिनके बेटे को प्रशासनिक अधिकारी ने 3000 रुपये प्रतिमाह गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था। बेटे ने कुछ समय तक आदेशों के अनुपालन में गुजारा भत्ता दिया, लेकिन कुछ समय बाद ही आर्थिक तंगी का हवाला देकर रुपये देने के इनकार कर दिया। इसके कारण गुरचरण कौर बेहद तंगहाली में जी रहे हैं।

---
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर कोई भी परिजन दुखी हैं और आदेश के बाद भी उन्हें गुजारा भत्ते का लाभ नहीं मिल पा रहा है तो ऐसे परिजन कोतवाली में जाकर रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं।
-प्रत्यूष सिंह, एसडीएम सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed