फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सौरभ बने एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष.

सौरभ बने एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष.

Wed, 24 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
सौरभ बने एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष.
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के संगठनात्मक चुनाव में सौरभ ममगांई को देहरादून का जिलाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा उत्तरकाशी और टिहरी जिले के साथ ही प्रदेश स्तरीय चार पदों के लिए मतदान हुआ। प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव, सचिव और राष्ट्रीय प्रतिनिधि के परिणाम 25 जनवरी को आएंगे।

देहरादून जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल 564 वोट पड़े। इसमें से सौरभ ममगांई को 280 एवं दूसरे स्थान पर रहे नित्यानंद कोठियाल को 204 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद पर अभिषेक डोबरियाल 71 मत लेकर पहले स्थान पर रहे। जिला सचिव के लिए 69 वोटों के साथ विजय सिंह जीते। उत्तरकाशी जिलाध्यक्ष पद पर निकेंद्र नेगी को सबसे अधिक 30 मत मिले। 26 वोटों के साथ शिवम कुमार उपाध्यक्ष चुने गए। टिहरी जिले में 42 वोटों के साथ विपिन रावत जिलाध्यक्ष चुने गए। संगठन में अब अगली जंग प्रदेश अध्यक्ष के लिए होगी। इस पद पर दीपक वर्मा, मोहन भंडारी, नीमा कोठारी, सचिन जलाल, स्वाती नेगी व उमा शंकर के बीच मुकाबला होगा। महासचिव पद पर दीपक तिवारी, डिंपल शैली, गौरव शर्मा, गोपाल मोहन भट्ट, नवीन मिश्रा, नितिन चंदीला, सौरभ सिंह तड़ियाल और सनी के बीच मुकाबला है। राष्ट्रीय प्रतिनिधि के लिए अब्दुल रहमान, गोविंद सिंह दसौनी, कमला शर्मा, प्रदीप बिष्ट व रविकांत मलिक के बीच मुकाबला है। इसके लिए मंगलवार को अंतिम चरण की वोटिंग हुई। प्रदेश अध्यक्ष पद का परिणाम 25 जनवरी को जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed