फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   18 साल से पेंशन के लिए भटक रही महिला

18 साल से पेंशन के लिए भटक रही महिला

Sat, 20 Jan 2018 02:13 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
18 साल से पेंशन के लिए भटक रही महिला
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

राज्य गठन के बाद से एक महिला पेंशन के लिए शिक्षा विभाग के चक्कर काट रही हैं। इस दौरान कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन महिला की पेंशन का मामला नहीं सुलझ पाया। अब मजबूर होकर महिला ने शिक्षक शिकायत प्रकोष्ठ के सामने अपनी समस्या रखी है। साथ ही समस्या का समाधान न होने पर आत्मदाह की चेतावनी भी दी है।
पौड़ी गढ़वाल के बांजखाल, कांसखेत निवासी सरोजनी देवी पिछले कई वर्षों से नेताओं और अधिकारियों के चक्कर काटकर पेंशन बहाल करने की मांग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति स्व. राजेंद्र प्रसाद कुकरेती राजकीय प्राथमिक विद्यालय रिंगवाडी, पौड़ी में प्रधानाध्यापक थे। 31 दिसंबर 1990 को उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी को तब 30 रुपये पेंशन मिलने लगी। वर्ष 2000 में उत्तराखंड राज्य अलग होने के बाद महिला की पेंशन रोक दी गई।
विज्ञापन

तब से आज तक महिला सभी शिक्षा मंत्रियों, निदेशकों व अन्य अधिकारियों के दर पर फरियाद कर चुकी है। सभी उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन देते हैं लेकिन कोई भी हल नहीं निकालता। इसके चलते आज तक उनकी पेंशन बहाल नहीं हो सकी है। उन्होंने शिक्षक शिकायत प्रकोष्ठ ने समस्या रख समाधान की मांग की है। उन्होंने पेंशन बहाल न होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed