{"_id":"5b7f1efc42c792467002318a","slug":"61535057660-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षकों ने किया सीईओ का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षकों ने किया सीईओ का घेराव
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
मसूरी स्थित सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में वरिष्ठ को दरकिनार कर कनिष्ठ शिक्षक को प्रधानाचार्य बनाए जाने से नाराज उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी एस बी जोशी का घेराव किया। उन्होंने कहा कि सीईओ के आदेश के बावजूद प्रबंधन मनमानी कर रहा है। सीईओ ने खंड शिक्षा अधिकारी सहसपुर को कार्रवाई के निर्देश दिए।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि मसूरी के सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रबंधन ने मनमानी करते हुए वरिष्ठ के बजाय कनिष्ठ शिक्षक को प्रधानाचार्य का पदभार सौंप दिया। सीईओ के कारण बताओ और वेतन-भत्ते रोकने का नोटिस जारी करने के बावजूद प्रबंधन ने वरिष्ठ शिक्षक को जिम्मेदारी नहीं सौंपी, जिससे शिक्षकों में खासा रोष है। इसको लेकर शिक्षकों ने विद्यालय में धरना प्रदर्शन भी किया था।
सीईओ एस बी जोशी ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा चुका है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी सहसपुर को विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही वरिष्ठतम शिक्षक को प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण कराने के निर्देश दिए। सीईओ के कार्रवाई के निर्देश के बाद ही शिक्षकों ने घेराव समाप्त किया।
विज्ञापन
घेराव करने वालों में जिला मंत्री अनिल नौटियाल, ललित मोहन सकलानी, आरसी शर्मा, दिनेश डोबरियाल, राकेश मोहन डबराल, गिरीश सेमवाल, सुरेंद्र सहगल, विजयपाल जगवाण, अनीता नेगी, शकुंतला सिंह, देवेश्वरी धस्माना, अश्वनी चौहान, योगेश मिश्र, बीके त्यागी, आलोक जोशी, नरेंद्र सिंह, धनंजय उनियाल, शोभित श्रीवास्तव समेत अन्य शामिल रहे।