फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कर्मचारी यूनियनों ने बनाया मोर्चा

कर्मचारी यूनियनों ने बनाया मोर्चा

Mon, 09 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारी यूनियनों ने बनाया मोर्चा
हरिद्वार। प्रदेश की नगर निकायों के सफाई कर्मचारियों की विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों ने संयुक्त मोर्चा का गठन किया है। सरकार द्वारा नगर निकायों में सफाई कर्मचारियों के स्थायी, मृतक आश्रितों के पद समाप्त कर आऊटसोर्स करने के खिलाफ संयुक्त मोर्चा प्रदेशव्यापी आंदोलन का बिगुल बजाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम सभागार में रविवार को हुई बैठक में अभा सफाई मजदूर कांग्रेस, उत्तराखंड सा्वच्छकार कर्मचारी संघ, उत्तराखंड सफाई मजदूर संघ, अभा, सफाई मजदूर संघ, राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस, म्युनिस्पिल बोर्ड कर्मचारी यूनियन एवं स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सफाई कर्मचारियों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों को समाप्त करने सहित उनकी अनसुझी समस्याओं पर केंद्रित रही। सफाई कर्मचारियों के पद समाप्त करने के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन का बिगुल बजाने के लिए संयुुक्त मोर्चा गठन का प्रस्ताव पास किया गया। यूनियनों के प्रांतीय अध्यक्ष व महामंत्रियों का संरक्षक मंडल बनाया गया है। वरिष्ठ श्रमिक नेता एवं पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने केंद्र व राज्य की मजदूर विरोधी नीतियों पर प्रकाश डाला और संयुक्त आंदोलन संगठित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उत्तराखंड सफाई मजदूर आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव ने अध्यक्षता और संचालन राजेंद्र श्रमिक ने किया। इस मौके पर श्रमिक नेता रामअवतार राजौर, सुरेंद्र तेश्वर, अशोक धींगान, अशोक तेश्वर, सुनील राजौर, मनमोहन द्रविड, राजेंद्र जुटैला, सलेक चंद, आत्माराम बैनीवाल, प्रवीण तेश्वर, विनोद श्रेय, रामेश्वर प्रसाद, सुखबीर सिंह नानक, गंगा प्रसाद गंभीर, आनंद कांगड़ा, नीरज बागड़ी, अशोक, अजय, गगन, शिवकुमार, राजेश छाछर, अशोक हवलदार, राजेश, लक्ष्मीचंद, बंटी, काका, राजू खैरवाल, कुशमपालव संजय पेवल आदि ने निकाय कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed