फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उज्जवल और सूरज ने रोशन किया सूबे का नाम

उज्जवल और सूरज ने रोशन किया सूबे का नाम

Thu, 07 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
उज्जवल और सूरज ने रोशन किया सूबे का नाम
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड की बेटी उज्जवल भारद्वाज ने लखनऊ में 31 मई से दो जून तक आयोजित हुई इंडिया कौशल नार्थ जोन प्रतियोगिता की इलेक्ट्रानिक्स श्रेणी में पहला स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस सफलता के लिए उज्जवल को 22 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी मिला है। इसके अलावा उत्तराखंड के ही सूरज ने ‘ऑटोबाडी रिपेयर’ श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है।
उज्जवल रुड़की के सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली हैं। लखनऊ में हुई इंडिया कौशल नार्थ जोन प्रतियोगिता की इलेक्ट्रानिक्स श्रेणी में नार्थ जोन के बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के करीब 12 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था। उज्जवल ने इस प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा उत्तराखंड के ही एक अन्य होनकार खटीमा निवासी सूरज ने ‘ऑटोबाडी रिपेयर’ श्रेणी की प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के लिए सूरज को भी 22 हजार रुपयों का पुरस्कार मिला है। वहीं प्रतियोगिता की रेस्टोरेंट सर्विस श्रेणी में दून स्थित अनारवाला गढ़ी कैंट के समर्थ बिष्ट दूसरे स्थान पर रहे। समर्थ को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया है। इससे पहले उज्जवल, सूरज और समर्थ ने अप्रैल माह में दून में आयोजित जोनल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं जीत कर नार्थ जोन के लिए जगह बनाई थी। लखनऊ में नार्थ जोन स्तर की प्रतियोगिता 31 मई से दो जून तक आयोजित की गई।
विज्ञापन

सीएम योगी ने किया पुरस्कृत
इंडिया कौशल की नार्थ जोन स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का डंका बजाने वाले उत्तराखंड के तीनों होनहारों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में दो जून को आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया। सभी विजेता छात्र अब दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
उत्तराखंड के छात्रों में हुनर की कमी नहीं है। अगर यहां के बच्चे कुछ करने की ठान लें तो लक्ष्य हासिल जरूर करते हैं। उत्तर भारत स्तर पर आयोजित स्किल प्रतियोगिता में प्रदेश के युवाओं का शानदार प्रदर्शन और सफलता काबिले तारीफ है।
- चंद्रकांता, नोडल अधिकारी, कौशल विकास





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed