फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   यूपीसीएल एमडी से वार्ता के बाद अभियंताओं का धरना खत्म

यूपीसीएल एमडी से वार्ता के बाद अभियंताओं का धरना खत्म

Sat, 19 May 2018 02:40 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
यूपीसीएल एमडी से वार्ता के बाद अभियंताओं का धरना खत्म
यूपीसीएल एमडी से वार्ता के बाद अभियंताओं का धरना खत्म
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) में सहायक अभियंताओं को अधिशासी अभियंता के पद पर पदोन्नति देने और फिर उन्हें पदावनत करने को लेकर आंदोलित अभियंताओं ने प्रबंध निदेशक के साथ वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया है।
यूपीसीएल में पिछले दिनों कई सहायक अभियंताओं को अधिशासी अभियंता के पद पर पदोन्नति दे दी गई थी। जिसका दूसरे संगठनों ने विरोध कर दिया था। इस प्रकरण को लेकर उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन के अध्यक्ष जीएन कोठियाल की अगुवाई में अवर अभियंताओं ने यूपीसीएल मुख्यालय में धरना शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार को देर रात अभियंताओं ने हंगामा भी किया था।
विज्ञापन

इसी प्रकरण को लेकर प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने शुक्रवार को अभियंताओं के दोनों संगठनों को वार्ता के लिए बुलाया। प्रबंध निदेशक ने कहा कि अभियंताओं को नियमानुसार ही पदोन्नति दी जाएगी। प्रबंध निदेशक के साथ हुई वार्ता के बाद धरना दे रहे उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन के अभियंताओं ने अपना धरना समाप्त कर दिया। वहीं संगठन अध्यक्ष जीएन कोठियाल का कहना है कि यदि पदोन्नति पाए अभियंताओं को पदावनत किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed