फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मंत्री के साथ वार्ता विफल, जारी रहेगी हड़ताल

मंत्री के साथ वार्ता विफल, जारी रहेगी हड़ताल

Sun, 13 May 2018 02:36 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
मंत्री के साथ वार्ता विफल, जारी रहेगी हड़ताल
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मोहल्ला स्वच्छता समिति के 408 कर्मचारियों को संविदा में समायोजित करने की मांग को हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारियों और शहरी विकास मंत्री के साथ वार्ता हुई। मंत्री ने कर्मचारियों से चार दिन का समय मांगा, लेकिन कर्मचारियों ने इससे इनकार कर दिया। कर्मचारियों ने मांग पूरी करने पर ही हड़ताल खत्म करने का एलान किया।

सफाई कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार रात को शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचा। जहां उन्होंने शहरी विकास मंत्री से मोहल्ला स्वच्छता समिति के 610 में 408 कर्मचारियों को संविदा में समायोजित करने की मांग की। मंत्री ने कर्मचारियों से चार दिन का समय मांगा। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वह किसी भी तरह की मोहलत नहीं देंगे। मंत्री ने कहा कि व्यवस्था केवल देहरादून के लिए नहीं बनेगी, प्रदेश के सभी निकायों को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा। जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम पहुंचकर हड़ताल जारी रखने का एलान किया। मंत्री से वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री सुनील उनियाल गामा के अलावा सफाई कर्मचारियों में राजेश कुमार, धीरज भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed