{"_id":"5ab7ff424f1c1ba8768b75f6","slug":"61522007874-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक घोटालों का असर : लोन पर सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक घोटालों का असर : लोन पर सख्ती
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
देश में विभिन्न बैंकों में सामने आए घोटालों का असर अब लोन पर पड़ने लगा है। बीते एक माह में बैंकों में लोन आवेदनों के रिजेक्शन का आंकड़ा काफी ऊपर चला गया है। इसमें न केवल पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बल्कि तमाम प्राइवेट बैंक भी शामिल हैं। हालांकि सरकार, गत माह हुई स्टेट लेवल बैंकर्स समिति की बैठक में यह निर्देश दे चुकी है कि अटके हुए आवेदनों का जल्द निस्तारण कर ऋण वितरण में तेजी लाई जाए।
पहले पंजाब नेशनल बैंक, उसके बाद कई और बैंकों में एक के बाद एक सामने आए घोटालों का असर बैंकिंग की सख्ती के तौर पर सामने आ रहा है। लोग लोन का आवेदन कर रहे हैं लेकिन लोन पास होना मुश्किल हो गया है। केदारवाला निवासी अमित ने होम लोन के लिए आवेदन किया। उन्होंने दो साल का इनकम टैक्स रिटर्न भी जमा कराया लेकिन बैंक ने उनका आवेदन रिजेक्ट कर दिया। दरअसल, यह आईटीआर दस दिन के अंतराल में भरी गई थी। एक बैंक अधिकारी के मुताबिक घोटालों से पहले इस तरह के मामलों में लोन पास हो जाता था लेकिन अब ऑडिटर के स्तर से चल रही सख्ती के चलते ऐसा किया जा रहा है। लोन आवेदन करने वालों को भी सलाह दी जा रही है कि वह सभी कागजात पूरे करके ही यहां लाएं। अगर जरा सी भी चूक होगी तो कोई समझौता नहीं होगा। सीधे लोन का आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
...................................................
लोन लेना हो तो यह कागज जरूर रखें साथ
प्रॉपर्टी के एवज में लोन (नौकरीपेशा लोगों के लिए)
पते का सबूत -राशन कार्ड, टेलीफ ोन बिल, बिजली का बिल, वोटर कार्ड (इनमें से कोई एक)
पहचान का सबूत-वोटर कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, कंपनी द्वारा दिया गया कार्ड (इनमें से कोई एक)
बैंक स्टेटमेंट/पासबुक (जिसमें पिछले छह महीने की सैलरी/आय आई जमा हुई हो)
पिछले छह महीने की सैलरी स्लिप के साथ पिछले दो साल का फ ॉर्म-16
प्रॉपर्टी से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट्स की कॉपी
.....................................
स्वरोजगार करने वाले के लिए
पिछले दो साल का सर्टिफ ाइड फ ाइनेंशियल स्टेटमेंट
पते का सबूत-राशन कार्ड, टेलीफ ोन बिल, बिजली का बिल, वोटर कार्ड (इनमें से कोई एक)
पहचान का सबूत-वोटर कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस

.......................................
पर्सनल लोन के जरूरी डॉक्यूमेंट्स
पहचान का सबूत -पासपोर्ट की कॉपी/वोटर आईडी कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/आधार
पते का सबूत -पासपोर्ट की कॉपी/वोटर आईडी कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/आधार
नई सैलरी स्लिप/फ ॉर्म-16 के साथ करेंट डेट का सैलरी सर्टिफि केट