{"_id":"5a32d9204f1c1b4c528b984e","slug":"61513281824-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई व्यवस्\nथा को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई व्यवस् था को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
डिस्पेंसरी रोड स्थित राजीव गांधी बहुउद्देशीय भवन में महीनों से सफाई व्यवस्था ठप होने से नाराज व्यापारियों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। मौके पर पहुंचे नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अशोक वर्मा ने मेयर और विधायक से वार्ता की। मेयर के अपर नगर आयुक्त को मौके पर भेज कर्मचारियों से सफाई कराने के बाद व्यापारियों ने धरना खत्म किया।
राजीव गांधी बहुउद्देशीय व्यापार समिति के बैनर तले व्यापारियों ने धरना दिया। व्यापारियों का कहना था कि भवन में सफाई व्यवस्था कई महीनों से ठप पड़ी है। निगम के अधिकारियों और मेयर से सफाई कराने के लिए कई बार व्यापारी मिल चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। धरने की सूचना पर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अशोक वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मेयर विनोद चमोली और राजपुर विधायक खजानदास से बात की। मेयर ने अपर नगर आयुक्त को कर्मचारियों को ले जाकर भवन में सफाई कराने के निर्देश दिए। जिस पर अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और भवन की सफाई कराई। उन्होंने नियमित सफाई कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद व्यापारियों ने धरना खत्म कर दिया। इस दौरान समिति के प्रधान केवल कुमार, उप प्रधान जसपाल छाबरा, राम कपूर, कौशल मदान, अशोक कुमार कुलेचा, स्वामी प्रसाद, विनय लोनियाल, रमेश, मनोज आनंद, अंकित शर्मा, तनवीर अहमद, रतन लाल आदि मौजूद रहे।