फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   60 percent officer in army from north india

सेना को 60 फीसदी अफसर देता है उत्तर भारत

Sun, 15 Jun 2014 12:48 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Jun 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
60 percent officer in army from north india

सेना में आफीसर्स की वर्दी पहनने का जज्बा उत्तर भारतीय राज्यों में देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा कहीं अधिक है। सेना को हर 6 माह में 60 फीसदी अफसर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, यूपी, जम्मू कश्मीर, दिल्ली से होती है।

विज्ञापन


यहां युवा दूसरी नौकरियों से अधिक सेना में चयनित होते हैं। इन राज्यों में पीढ़ी दर पीढ़ी परंपरा पिता से बेटे को विरासत में मिलती रही है।

आईएमए पीओपी में इस बार कुल 636 जेंटलमैन कैडेट्स पासआउट होकर सेना में लेफ्टिनेंट बन गए।

पीओपी में यूपी फिर चमका

60 percent officer in army from north india

देश को सर्वाधिक अधिकारी देने वाले राज्य उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में अपनी बादशाहत कायम की है।

पासिंग आउट परेड में इस साल सर्वाधिक 121 अधिकारियों की संख्या यूपी से है जबकि अंडमान निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, त्रिपुरा और पुडुचेरी जैसे राज्य इस बार अपनी उपस्थिति ही दर्ज नहीं करा पाए।

गुजरात ने इस साल देश को महज एक अधिकारी दिया है। यूपी के विभिन्न जिलों के गांवों से निकले युवाओं ने ऐतिहासिक पीओपी से पासआउट होकर नई मिसाल कायम की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड से 57 कैडेट बने अफसर

60 percent officer in army from north india

उत्तराखंड़ से 57 कैडेट भारतीय सेना में अफसर बने हैं। थलीसैण के लेफ्टिनेंट कर्नल एनएस रावत का एक बेटा सेना में कैप्टन है तो दूसरा प्रहलाद रावत परिवार की पंरपरा को आगे बढ़ता हुआ सेना में शामिल हुआ।

कर्नल रावत का कहना है कि उत्तराखंड में सेना में सेवाएं पेशे से अधिक पीढियों से विरासत में मिलने वाली परंपरा जो पिता के बेटे के कंधे पर रैंक चढ़ा कर आगे बढ़ाता है।

विज्ञापन

चार पीढ़ियों से बन रहे सेना में अफसर

60 percent officer in army from north india

पंजाब से 33 युवा सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। गुरुदासपुर पंजाब के ब्रिगेडियर आईजीएस हूंडल ने पिपिंग सेरिमनी में अपने इकलौते बेटे जीएस हुंडल के कंधों पर लेफ्टिनेंट रैंक लगाया।

ब्रिगेडियर हुंडल ने बताया कि पंजाब में अभी तक कई परिवारों में सेना में जाने की परंपरा कायम है। ब्रिगेडियर हुंडल की चौथी पीढ़ी सेना में है।

उनके दादा बीर सिंह प्रथम विश्वयुद्ध लड़े हैं। पिता अजैब सिंह सेना से मेजर रिटायर हुए हैं। उनका भाई सेना में मेजर जनरल है और अब बेटा लेफ्टिनेंट बना है।

हरियाणा से हर कोर्स के टॉप फाइव में

60 percent officer in army from north india

हरियाणा में सेना में जाने का जज्बा इसी बात से दिखता है कि हर कोर्स में यहां के युवा टाप फाइव में रहते हैं। इस बार 62 कैडेट भारतीय सेना में हरियाणा से हैं।

कोर्स के गोल्ड मेडलिस्ट विशाल दहिया हरियाणा के ठेठ किसान परिवार से हैं। फौज में अफसर बनने का जज्बा दहिया को परिवार की खेती किसानी का पेशा छोड़ सेना में लेकर आया।

विशाल ने बताया कि सेना का समाज में जो रुतबा है उसके आगे दूसरी नौकरियां फीकी पड़ जाती है।

ये हैं सर्वाधिक भागीदारी वाले राज्य

60 percent officer in army from north india

राज्य -------- 2012 --- 2013

यूपी ----------- 179 ----- 220
हरियाणा ------- 12 ------- 130
उत्तराखंड ------- 97 ------ 98
हिमाचल प्रदेश -- 52 ----- 63
पंजाब ---------- 48 ----- 73
दिल्ली ---------- 42 ----- 59
जम्मू कश्मीर --- 36 ----- 61

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed