फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   60 people were examined in the Nischay camp

Dehradun News: निश्चय शिविर में हुई 60 की जांच

Tue, 21 Jan 2025 07:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
60 people were examined in the Nischay camp
फोटो....
विज्ञापन

चकराता। ग्राम माख्टी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मंगलवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निश्चय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भारत सरकार के भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की टीम ने 60 ग्रामीणों की जांच की। टीबी मुक्त भारत अभियान में टीबी रोगियों को सामुदायिक सहायता प्रदान करना, पोषण, निदान और व्यावसायिक सहायता दिए जाने के उद्देश्य से अयोजित किए गए शिविर में भारी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों के एक्सरे व टीबी संबंधित अन्य जांच की। इस अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मनीषा, आशा कार्यकर्ता बबली देवी, पुष्कर रावत, गंभीर चौहान मौजूद रहे। इस दौरान टीबी को जड़ से खत्म करने के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी ग्रामीणों को दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed