फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   55 opposition leader Arrested during pm modi programme in dehradun

देहरादून: पीएम मोदी के कार्यक्रम में जा रहे विपक्षी दलों के नेताओं को पुलिस ने रोका, 55 लोग गिरफ्तार

Thu, 21 Jun 2018 11:41 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 21 Jun 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
55 opposition leader Arrested during pm modi programme in dehradun
protest

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य समारोह में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन देने जा रहे विपक्षी दलों और संगठनों 55 नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में सभी को निजी मुचलकों पर छोड़ भी दिया। प्रदर्शनकारी वन अधिकार बहाली की छह सूत्रीय मांग को लेकर गांधी पार्क से योग स्थल की ओर जाने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस, माकपा और सपा समेत कई संगठनों के नेता व कार्यकर्ता सुबह करीब छह बजे गांधी पार्क में एकत्रित हुए। पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद जुलूस की शक्ल में सभी कार्यकर्ता मुख्य मार्ग पर पहुंचे। वहां पहले से ही पुलिस और प्रशासन के लोग मौजूद थे। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी के मुताबिक, नारेबाजी करते हुए जैसे ही वे वन अनुसंधान संस्थान की ओर रवाना हुए, 55 प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया।
विज्ञापन


कुछ देर हिरासत में रखने के बाद निजी मुचलकों पर सभी को रिहा कर दिया गया। गिरफ्तारी देने वालों में किशोर उपाध्याय, जोत सिंह बिष्ट, भाकपा के प्रदेश सचिव समर भंडारी, सपा के अध्यक्ष प्रो. एसएस सचान, राज्य आंदोलनकारी जयप्रकाश उत्तराखंडी, कांग्रेस के महामंत्री नवीन जोशी, डॉ. आरपी रतूड़ी, राजीव जैन, अमर जीत सिंह, सारिका प्रधान, याकूब सिद्दीकी, सुशील राठी, नरेंद्र रमोला, शांति रावत, कमलेश रमन, दिनेश व्यास, राजेंद्र धवन, पुराण सिंह रावत, राजेश चमोली, विशाल मौर्य, प्रेम बहुखंडी, शंकर गोपाल, जय नारायण नौटियाल समेत कई अन्य कार्यकर्ता थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

छह सूत्रीय मांग पत्र

55 opposition leader Arrested during pm modi programme in dehradun
protest

पीएम के पास दो मिनट भी नहीं
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने वन अधिकारों की मांग को लेकर प्रधानमंत्री से समय मांगा था, लेकिन उनके पास जनता से मिलने और उनकी समस्या सुनने के लिए दो मिनट का भी समय नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी की इस योग यात्रा से आम जनता को कोई लाभ नहीं हुआ। इस तमाशे पर करोड़ों रुपये और शासन का कीमती समय बर्बाद किया गया।

छह सूत्रीय मांग पत्र
-वन अधिकार अधिनियम 2006 यथाशीघ्र लागू किया जाए। उत्तराखंड के मूल निवासियों को वनवासी का दर्जा दिया जाए।
-वन एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रति परिवार प्रतिमाह एक गैस सिलेंडर तथा 100 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाए।
-राज्य के बेरोजगारों को सरकारी केंद्र सरकार की नौकरियों में आरक्षण दिया जाए।
-हिमालयी क्षेत्र में पैदा होने वाली जड़ी-बूटी के दोहन का अधिकार पत्र स्थानीय समुदायों को मिले।
-हर परिवार को आवासीय भवन के निर्माण के लिए लकड़ी, पत्थर, रेत, बजरी व मिट्टी निशुल्क उपलब्ध कराई जाए।
-उत्तराखंड को ग्रीन बोनस के रूप में हर साल 10 हजार करोड़ रुपये दिए जाएं।
-तिलाड़ी आंदोलन के शहीदों के सम्मान को 30 मई को वन अधिकार दिवस घोषित हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed