फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नियुक्ति नहीं मिलने से फूटा एएनएम का गुस्सा

नियुक्ति नहीं मिलने से फूटा एएनएम का गुस्सा

Sat, 14 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
नियुक्ति नहीं मिलने से फूटा एएनएम का गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

चयन होने के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने से आक्रोशित एएनएम ने सीएमओ कार्यालय में जमकर हंगामा किया। सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता का घेराव कर उन्होंने जल्द नियुक्ति देने की मांग की। उनकी समस्या को महानिदेशक और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सचिव से अवगत कराने के आश्वासन के बाद एएनएम शांत हुईं।
शुक्रवार को एएनएम कार्यकत्रियों ने नियुक्ति और वेतन भुगतान की मांग के समर्थन में चंदर रोड स्थित सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने स्वास्थ्य सचिव पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना का आरोप लगाते हुए सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर पर गठित समिति ने 23 एएनएएम को चयनित कर उनकी सूची सीएमओ देहरादून को मार्च में ही भेज दी थी। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने अपने आदेश में कहा था कि विभाग में रिक्त पदों के सापेक्ष इनकी नियुक्ति की जाए। इसके बावजूद अभी तक एएनएम को नियुक्ति नहीं दी गई।
विज्ञापन

एएनएम ने स्वास्थ्य सचिव समेत आला अफसराें पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले एक माह से सभी एएनएम दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। एएनएम ने चेताया कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगी। सीएमओ ने एएनएम को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों के सामने रखा जाएगा और निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन में प्रतिमा गुरुंग, पूर्णिमा कथूरिया, मालती, सरिता बिष्ट, रविता यादव, अरुणा, प्रिया चौहान, ममता, सारिका पाल, प्रिया चौहान, किरन, वंदना देवी, कुसुम, दीपा सिंह, ऋतु सैनी, प्रियंका जोशी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed