फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, सुख-समृद्धि की कामना की

मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, सुख-समृद्धि की कामना की

Tue, 20 Mar 2018 02:36 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, सुख-समृद्धि की कामना की
मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, सुख-समृद्धि की कामना की
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को देवी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। माता के मंदिरों में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। नारियल और चुनरी चढ़ाने के लिए भक्त सुबह से ही लाइनों में लगे रहे। श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते रहे। भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। उधर कई जगह सजाए गए पंडालों में भी सुबह माता की आरती की गई।

अच्छाई अपनाने का दिया संदेश
देहरादून। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपके श्वर में नवरात्र के दूसरे दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। सायंकाल भव्य श्रंगार के बाद माता की आरती की गई। भजनों मंदिर परिसर गूंजता रहा, जिससे वहां का माहौल भक्तिमय हो गया। वहीं माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर के संस्थापक योगाचार्य विपिन जोशी ने नवरात्र में बुराइयों कोे छोड़कर अच्छाइयों को अपनाने के साथ-साथ नारियों का सम्मान करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डा. मथुरा दत्त जोशी, आचार्य विजेंद्र गोड़े, प. अरविंद नौटियाल, प. दीपेंद्र नौटियाल, भूपेंद्र कठैत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कन्या भ्रूण हत्या सबसे बड़ा पाप
देहरादून। नवरात्र पर पृथ्वी नाथ महादेव जी मंदिर सेवा दल की ओर से मां भगवती के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। मंदिर में भजन मंडली ने भजनों से माहौल भक्तिमय बना दिया, जिससे भक्त देर तक झूमते रहे। इस अवसर पर महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या करने से बड़ा पाप लगता है। मां दुर्गा ऐसे लोगों की पूजा स्वीकार नहीं करती। इस दौरान दिगंबर भागवत पुरी, दिगंबर दिनेश पुरी, राजेंद्र, आनंद, रोशन जायसवाल, विक्की गोयल, पंकज शर्मा, कार्तिक गर्ग, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भव्य आरती कर माता से की शुभमंगल की कामना
देहरादून। कालिका माता मंदिर में माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। सुबह माता का विशेष श्रंगार किया गया। इसके साथ ही ढोल बाजों के साथ माता की भव्य आरती की गई। जिसे देखने के लिए मंदिर में भक्त उमड़ पड़े। 21 ब्राह्मणों ने दुर्गा अनुष्ठान शुरू किया। दैनिक सत्संग में पधारे संतों ने श्रद्धालुओं को देवी शक्ति के स्वरूप की महिमा बताई। श्री सिंदूरिया मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर गगन सेठी, रमेश साहनी, संजीव शर्मा, राजेंद्र वर्मा, एलडी भाटिया, प्रतीक मैनी, एन के दत्ता, सतीश कक्कड़, विजय अरोड़ा, रामस्वरूप भाटिया, प्रद्युमन मैनी, पवन अरोड़ा, नरेश मैनी, उमेश मिनोचा, केवल आनंद, तामेश्वर सूरी सुमित सेठी, महेश जायसवाल, मोहित बांगा आदि मौजूद रहे।

शिव विवाह की कथा सुनाई
देहरादून। मोहिनी रोड स्थित श्रीश्री दुर्गा माता मंदिर में चल रही दिव्य श्रीराम कथा के दूसरे दिन पंडित सुभाष जोशी ने शिव विवाह का वर्णन किया। इस अवसर पर मंदिर पहुंचे पूर्व विधायक राजकु मार ने पंडित का स्वागत किया। कथा में राकेश चौधरी, देविका रानी, देवेंद्र कौर, तेजेंद्र कौर, उषा, राजेश्वरी, सोम प्रकार वाल्मीकि, उदयवीर मल्ल, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।


सिद्धपीठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
देहरादून। प्रेमनगर स्थित सिद्धपीठ स्नातन धर्म मंदिर में मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा अर्चना की। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भव्य आरती के साथ ही दुर्गा सप्तदशी का पाठ किया गया। इस अवसर पर यशपाल माकिन, राजू उपाध्याय, माधव उपाध्याय, राजेश भाटिया, किशन कौल, रवि भाटिया, कपिल भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed