{"_id":"5a5d080a4f1c1b91268b4965","slug":"51516046346-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना दिवस पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना दिवस पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
उत्तराखंड सब एरिया की ओर से 70वें सेना दिवस पर सोमवार को लाल गेट स्थित युद्ध स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान जीओसी मेजर जनरल जेएस यादव की मौजूदगी में शहीदों के शौर्य व साहस को नमन कर सलामी दी गई।
उत्तराखंड सब एरिया में सोमवार के 70वां सेना दिवस मनाया गया। सेना दिवस हर साल 15 जनवरी को मनाया जाता है। इस मौके पर देशभर के उन बहादुर और जाबांज सैनिकों को श्रद्धांजलि व सलामी दी जाती है जिन्होंने देश की खातिर अपने प्राण गंवा दिए। सोमवार को लाल गेट स्थित युद्ध स्मारक पर सैन्य अधिकारियों व जवानों ने देश रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन भी रखा। इसके अलावा सैनिकों ने सेवा को कायम रखने, राष्ट्र को सुरक्षित रखने व किसी भी दुश्मन का डटकर सामना करनेे का संकल्प दोहराया। आयोजन में सैन्य अधिकारी, जेसीओ व जवान मौजूद रहे।