फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तहसील दिवस पर पहुंची 30 शिकायतें

तहसील दिवस पर पहुंची 30 शिकायतें

Wed, 03 Jan 2018 01:45 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस पर पहुंची 30 शिकायतें
बुनियादी दिक्कतों के निस्तारण को तहसील पहुंचे लोग
विज्ञापन

- तहसील दिवस पर 30 फरियादियों की शिकायतें हुईं दर्ज
- 13 का मौके निस्तारण, अन्य संबंधित विभाग को ट्रांसफर
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। तहसील दिवस पर समस्याओं को लेकर क्षेत्र से फरियादी तहसील पहुंचे। इस दौरान 30 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि अन्य को संबंधित विभागों को ट्रांसफर किया गया। दिवस पर सर्वाधिक शिकायतें समाज कल्याण विभाग से जुड़ी दर्ज की गई। मंगलवार को तहसील परिसर में आयोजित तहसील दिवस में बिजली, पानी, सड़क, विद्युत, सुरक्षा और पेंशन आदि से जुड़ी समस्याओं को लेकर शहर व आसपास के ग्रामीण इलाकों से फरियादी पहुंचे। उन्होंने एसडीएम के समक्ष शिकायतों और समस्याओं को रखा। जिसमें समाज कल्याण विभाग से जुड़ी 21, राजस्व और ऊर्जा निगम की दो-दो, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, पुलिस, खाद्य पूर्ति विभाग और आधार से जुड़ी एक-एक शिकायत शामिल थी।
फरियादियों की कुल 30 शिकायतों में से एसडीएम ने समाज कल्याण से संबंधित 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभाग को निस्तारण के लिए भेज दिया गया। एसडीएम हर गिरि ने बताया कि विभागों को भेजी गई शिकायतों के निस्तारण का अपडेट कराने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मौके पर तहसीलदार रेखा आर्य, नायब तहसीलदार केडी जोशी, लोनिवि के अपर सहायक अभियंता यूके गोयल, वन क्षेत्राधिकारी आरपीएस नेगी, ऊर्जा निगम के एसडीओ महेंद्र सिंह, नगर निगम से निशात अंसारी, श्रम विभाग के प्रवर्तन अधिकारी गगन सिंह चौहान, समाज कल्याण से महेश कश्यप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

पटवारियों की पर्याप्त तैनाती नहीं होने से बिफरे लोग
ऋषिकेश। तहसील दिवस में ऋषिकेश परगना क्षेत्र के सात सर्किल में पर्याप्त पटवारी नहीं होने पर लोग बिफर गए। जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी सजवाण के साथ स्थानीय लोग तहसील दिवस पर एसडीएम से मिले। सजवाण ने बताया कि शहर क्षेत्र का पटवारी लगातार मेडिकल रिलीफ पर चल रहा है, जिससे लोगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। जबकि दो पटवारी हैं ही नहीं। उन्होंने एसडीएम से तहसील के सभी सर्किल में शीघ्र पटवारियों की तैनाती कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतीतनगर में कूड़ा निस्तारण की समस्या
ऋषिकेश। ग्रामसभा प्रतीतनगर की प्रधान शोभा रावत ने गांव से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था कराने की मांग की एसडीएम से की। उन्होंने एसडीएम को समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के चलते रोजाना गांव से कूड़ा निकल रहा है, लेकिन उसके निस्तारण की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, जिससे दिक्कतें पेश आ रही हैं। गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र तिवाड़ी ने प्रतीतनगर से गौहरीमाफ गांव जाने वाली सड़क पर बने नाले के चौक होने से पानी पुलिया पर आ जाता है। उन्होंने होश्यारी मंदिर क्षेत्र के आसपास झूलते विद्युत तारों को भी दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed