{"_id":"57a03bce4f1c1b5a7b2b9aad","slug":"47-ifs-officer-transferred-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में 47 IFS अफसरों के तबादले, सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में 47 IFS अफसरों के तबादले, सूची जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
ताश के पत्तों की तरह अफसर फेंट दिये गये।
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार शाम शासन ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 47 अफसरों की तबादला सूची जारी कर दी। प्रमुख वन संरक्षक (पीसीसीएफ), अपर प्रमुख वन संरक्षक (एपीसीसीएफ), मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ), वन संरक्षक (सीएफ) और उप वन संरक्षक (डीसीएफ) को ताश के पत्तों की तरह फेंट दिया गया। पीसीसीएफ वन्य जीव एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक डीवीएस खाती के पद में कोई फेरबदल नहीं किया गया।
विज्ञापन
प्रमुख वन संरक्षक स्तर के अधिकारी जयराज को पीसीसीएफ परियोजनाएं बनाया गया है। अमूल्य रतन सिन्हा को पीसीसीएफ वन पंचायत एवं सामुदायिक वानिकी, एसटीएस लेप्चा को एमडी उत्तराखंड वन विकास निगम की जिम्मेदारी दी गई है। अपर प्रमुख वन संरक्षक स्तर के अधिकारियों में परमजीत सिंह को एपीसीसीएफ प्रबंधन प्रशिक्षण एवं अनुसंधान हल्द्वानी, गंभीर सिंह को एपीसीसीएफ नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन, सी. भास्कर को एपीसीसीएफ आजीविका, डॉ. धनंजय मोहन को एपीसीसीएफ वन्य जीव के साथ प्रशासन एवं आसूचना नैनीताल का पद भी दिया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह विनोद कुमार सिंघल को एपीसीसीएफ नोडल अधिकारी वन संरक्षण, भूमि संरक्षण निदेशालय भेजा गया है। सिंघल अग्रिम आदेशों तक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव का भी कार्यभार संभालेंगे। समीर सिन्हा को एपीसीसीएफ मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैंपा, मुख्य वन संरक्षक के स्तर के अधिकारियों में आरएन झा को सीसीएफ पर्यावरण, डॉ. कपिल सिन्हा को सीसीएफ निदेशक वानिकी प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी, जीएस पांडेय को सीसीएफ इको टूरिज्म, एसएस रसायली को सीसीएफ सदस्य सचिव जैव विविधता, भुवन चंद्र को सीसीएफ शिवालिक जोन बनाया गया है।
विज्ञापन
संतोष विजय शर्मा को सीसीएफ सतर्कता एवं विधि प्रकोष्ठ व वनाग्नि प्रबंधन हल्द्वानी, रंजन कुमार मिश्रा को सीसीएफ अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं आडिट, नीना ग्रेवाल को सीसीएफ नमामि गंगे, एसपी सुबुद्धि को सीसीएफ प्रचार एवं प्रसार बनाया गया। प्रेम कुमार को सीसीएफ प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड कार्यालय भेजा गया है। वह अग्रिम आदेशों तक यहां रहेंगे। गिरधारी सोनार को सीसीएफ गढ़वाल, विवेक पांडेय को सीसीएफ कार्ययोजना हल्द्वानी, वन संरक्षक स्तर के अधिकारियों में जनमेजय सिंह सीएफ कार्ययोजना हल्द्वानी, सुरेंद्र मेहरा निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व, मीनाक्षी जोशी सीएफ शिवालिक, सनातन सीएफ राजाजी राष्ट्रीय पार्क, अशोक कुमार मेहर सीएफ कार्यालय प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड बनाए गए।
इंद्रपाल सिंह सीएफ उत्तरी कुमाऊं वृत्त, डॉ. सीके कविंदयाल निदेशक नंदा देवी बायोस्फेयर रिजर्व, गोपेश्वर, जीके रस्तोगी सीएफ गढ़वाल, सुशांत पटनायक सीएफ भागीरथी वृत्त, डॉ. पराग मधुकर धकाते सीएफ पश्चिनी वृत्त हल्द्वानी, डॉ. तेजस्विनी पाटिल सीएफ दक्षिणी कुमाऊं वृत्त हल्द्वानी, उप वन संरक्षक स्तर के अधिकारियों में डॉ. धीरज पांडेय डीसीएफ कालागढ़ टाइगर रिजर्व लैंस डाउन, टीआरबी जूलाल कार्ययोजना अधिकारी चकराता वन प्रभाग, कालसी एवं कार्ययोजना अधिकारी, कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग, नेहा वर्मा डीसीएफ रामनगर वन प्रभाग बनाई गई हैं।
अमित वर्मा उप निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व, डॉ. साकेत बडोला डीसीएफ मसूरी वन प्रभाग, डॉ. विनय कुमार भार्गव डीसीएफ पिथौरागढ़, आकाश कुमार वर्मा डीसीएफ टौंस वन प्रभाग पुरोला, धर्म सिंह मीणा डीसीएफ नैनीताल वन प्रभाग, नीतिश मणि त्रिपाठी डीसीएफ तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी, मयंक शेखर झा डीएसएफ लैंस डाउन वन प्रभाग कोटद्वार, कहकशां नसीम डीसीएफ तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर, डॉ. कोको सेसे डीसीएफ टिहरी वन प्रभाग, संदीप कुमार डीसीएफ उत्तरकाशी वन प्रभाग, कल्याणी डीसीएफ तराई केंद्रीय वन प्रभाग हल्द्वानी बनाई गई है।