फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   46 women and two male sub inspectors join uttarakhand police

बेटियों ने फिर संभाली कमान, 46 महिला और दो पुरुष उप निरीक्षक पुलिस बेडे़ में शामिल

Mon, 20 Nov 2017 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी /देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी /देहरादून Updated Mon, 20 Nov 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
46 women and two male sub inspectors join uttarakhand police

एक साल के प्रशिक्षण के बाद 46 प्रशिक्षु महिला और दो पुरुष उप निरीक्षक सोमवार को उत्तराखंड पुलिस के बेडे़ में शामिल हो गए। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) नरेंद्रनगर से पास आउट होने वाला यह पहला बैच है।

विज्ञापन


पासिंग आउट परेड में पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने रिक्रूट उप निरीक्षकों को ईमानदारी और कर्तव्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर डीजीपी ने कहा कि वर्दी गौरव का प्रतीक है और यह हर किसी को नसीब नहीं होती है।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्रनगर में बैंड बाजों की शानदार धुनों के साथ पासिंग आउट परेड शुरू हुई। इस दौरान 46 प्रशिक्षु महिला और दो पुरुष उप निरीक्षकों ने कदम से कदम मिलाकर शानदार परेड का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी बोले, वर्दी पहनना सौभाग्य की बात

46 women and two male sub inspectors join uttarakhand police

पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने परेड की सलामी लेने के बाद उप निरीक्षकों को ईमानदारी और कर्तव्यों के सफलतापूर्वक निर्वहन की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आप सौभाग्यशाली हैं कि एक ऐसे वर्दीधारी बल में शामिल हो रहे हैं जिसे एक्जीक्यूटिव कानून के अधिकार मिले हैं तथा एक प्रजातांत्रिक व्यवस्था में अत्यधिक शक्तियां मिली हैं।

डीजीपी ने कहा कि राज्य में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में पुलिस में महिलाओं की भागीदारी हो रही है। यह महिला सशक्तीकरण का प्रतीक है। आज के बदलते सामाजिक परिवेश और आपराधिक दौर में पुलिस के सामने कई चुनौतियां हैं जिनका सामना सफलतापूर्वक पुलिस को करना है। इस दौरान डीजीपी ने पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्रनगर में नवर्निमित शस्त्रागार भवन का भी लोकार्पण किया।

पीटीसी के प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह सैलाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक जीएस मार्तोलिया, पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय एनएस नपलच्याल,  सहायक पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) सुखवीर सिंह  सैन्य सहायक विजेंद्र दत्त डोभाल, प्रतिसार निरीक्षक (प्रशिक्षण) मनीष जायसवाल, संजय चौहान और चंद्र सिंह नेगी उपस्थित रहे।

उत्तराखंड पीटीसी का पहला बैच

46 women and two male sub inspectors join uttarakhand police

मेधावी उप निरीक्षक सम्मानित
डीजीपी ने प्रशिक्षण के दौरान सर्वोत्तम एवं आंतरिक कक्ष में प्रथम आने पर कुमारी लक्ष्मी सकलानी, बाहरी कक्ष में  कुमारी पिंकी तोमर प्रथम,  परेड कमांडर प्रथम प्रीति ग्वाड़ी, द्वितीय परेड कमांडर पूनम रावत तथा परेड एडज्यूडेंट के लिए कुमारी मेघा शर्मा को सम्मानित किया गया।

उत्तराखंड पीटीसी का पहला बैच
उत्तराखंड के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेन्द्र नगर से सोमवार को पहला बैच पास आउट हुआ। सीधी भर्ती से चयनित उप निरीक्षकाें को यहां एक साल का प्रशिक्षण दिया गया। इससे पूर्व उप निरीक्षकों के आधारभूत प्रशिक्षण राज्य से बाहर उत्तर प्रदेश अथवा अन्य राज्यों में होता था। दूसरे बैच के 29 प्रशिक्षुओं और तृतीय बैंच के 47 प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण क्रमश: फरवरी और मार्च माह में होगा।

प्रशिक्षु सीओ का प्रशिक्षण जल्द
देहरादून। पीटीसी नरेंद्र नगर में जल्द ही  लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित 21 पुलिस उपाधीक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीजीपी ने बताया कि पीटीसी को और आधुनिक बनाने के प्रयास चल रहे हैं। जल्द ही उसका भव्य स्वरूप नजर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed