फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   4466 birds of 50 species knocked in the Asan lake

25 प्रजाति के 4466 परिंदों ने आसन झील में दी दस्तक

Sun, 26 Jan 2020 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
4466 birds of 50 species knocked in the Asan lake
आसन कंजरवेशन रिजर्व में बर्ड काउंटिंग करते वन विभाग के कर्मचारी और अन्य संस्थाओं के सदस्य। - फोटो : VIKAS NAGAR
देश के पहले वेटलैंड आसन कंजरवेशन रिजर्व में विदेशी परिंदों का कलरव साल दर साल बढ़ता जा रहा है। इस साल 50 प्रजातियों के 4466 परिंदों ने आसन झील के संसार में अपनी आमद दर्ज कराई है। हालांकि, पक्षियों की यह संख्या बीते साल की तुलना में काफी कम है। जनवरी 2019 में हुई गणना के अनुसार झील में 79 प्रजाति के 6170 परिंदे प्रवास पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से आयोजित होने वाली यह गणना सुबह 09:45 बजे शुरू हुई जो दोपहर 12:15 बजे तक जारी रही। रेंजाधिकारी जवाहर सिंह तोमर के नेतृत्व में शुरू हुई गणना के दौरान विभागीय कर्मचारियों ने झील के आसपास विदेशी परिंदों की गणना का कार्य किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के परिंदों की आमद को झील के आसपास दर्ज किया गया।
विज्ञापन

हर साल हजारों की संख्या में विदेशी परिंदे सैकड़ों मील की दूरी तय कर प्रवास पर आसन बैराज झील में पहुंचते हैं। मार्च तक आसन झील ही इन परिंदों का घरोंदा रहता है। जनवरी तक सभी परिंदे आसन झील में प्रवास पर पहुंच जाते हैं, जिनकी हर साल वन विभाग द्वारा गणना कराई जाती है। इस गणना का इस्तेमाल आसन झील में आने वाले परिंदों के स्वभाव, व्यवहार आदि को समझने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर वन बीट अधिकारी प्रदीप सक्सेना, तितली ट्रस्ट के संजय सोंधी, आंचल सोंधी, रमन कुमार, सीपू कुमार, तौकीर आलम, दिनेश, गुरमीत, हिमतांशु, अविचल शामिल रहे।
========================
छह साल में दर्ज किए पक्षी
साल कुल पक्षी प्रजातियां
2015 5796 38
2016 5635 39
2017 4589 60
2018 6008 61
2019 6170 79
2020 4466 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed