फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मतदाताओं के स्वागत के लिए बूथ तैयार

मतदाताओं के स्वागत के लिए बूथ तैयार

Thu, 11 Apr 2019 01:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
मतदाताओं के स्वागत के लिए बूथ तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में पोलिंग बूथ मतदाताओं के स्वागत के लिए तैयार हैं। मतदाताओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए निर्वाचन विभाग और सरकार की ओर से सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। सभी बूथों पर मतदाताओं के लिए साफ पानी, शौचालय, दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर के विशेष इंतजाम किए गए हैं। 200 मीटर के दायरे में कोई भी प्रत्याशी प्रचार नहीं कर सकेंगे। पुलिस और प्रशासन की टीम रातभर उत्साह के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटी रही। अमर उजाला ने बुधवार रात शहर के विभिन्न बूथों का जायजा लिया।

स्थान :- हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज, लक्ष्मणचौक
समय :- शाम 6.00 बजे
लोकसभा क्षेत्र :- टिहरी
यहां आठ बूथ बनाए हैं। सीआरपीएफ के जवान बूथों के बाहर मुस्तैद मिले। अंदर कर्मचारी प्रपत्रों की जांच कर रहे थे। कमरा-एक में मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि यहां राउटर काम नहीं कर रहा है। अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है। उन्होंने समस्या दूर करने का आश्वासन दिया है। दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध है।
विज्ञापन


स्थान :- केसी पब्लिक स्कूल, गोविंदगढ़
समय :- शाम 6.30 बजे
लोकसभा क्षेत्र :- टिहरी
स्कूल के मुख्य गेट से मतदान केंद्र तक चूना डाला गया है। यहां मतदान के लिए चार बूथ बनाए गए हैं। बिजली, पानी, दरी आदि की पूरी व्यवस्था नजर आई। लेकिन, देर शाम तक दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर नहीं पहुंची थी। कर्मचारियों के मुताबिक रात नौ बजे तक सारी व्यवस्थाएं पूरी हो जाएंगी। पर्याप्त पुलिस फोर्स और कर्मचारी बूथ पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थान :- साधूराम इंटर कॉलेज, गांधीग्राम
समय :- शाम 7.00 बजे
लोकसभा क्षेत्र :- टिहरी
मुख्य परिसर पर सन्नाटा पसरा हुआ था। जबकि यहां पांच बूथ बनाए गए हैं। कमरा नंबर तीन के दो पार्ट किए गए हैं। इसमें मतदाता के अंदर आने और बाहर जाने के लिए एक ही रास्ता बनाया गया है। बूथ पर दरी की तो व्यवस्था है, लेकिन गद्दे नहीं पहुंचे थे। मौके पर मौजूद कर्मचारी ने बताया कि उन्होंने टेंट हाउस से गद्दे मंगवाए हैं।

स्थान :- रविदत्त बहुगुणा इंटर कॉलेज, सेवलाकलां
समय :- शाम 7.25 बजे
लोकसभा क्षेत्र :- हरिद्वार
यहां दो बूथ बनाए गए हैं। सभी कर्मचारी और पुलिस कर्मचारी मौके पर मुस्तैद दिखे। दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर नहीं पहुंची थी। कर्मचारियों ने बताया कि रात तक बूथ की तैयारियां पूरी हो जाएंगी। कुछ ही देर में बूथ पर व्हीलचेयर भी पहुंच जाएगी।

स्थान :- राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माजरा
समय :- 7.45 बजे
लोकसभा क्षेत्र : हरिद्वार
यहां चार बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों पर कर्मचारी मतदान संबंधी प्रपत्र समेत अन्य सामग्री चेक करते मिले। कमरे कम होने की वजह से स्कूल का एक कंप्यूटर बाहर टेबल पर रखा गया था। पुलिस के जवान मुख्य गेट पर तैनात मिले। सभी कर्मचारी अपने-अपने काम में व्यस्त थे।

स्थान :- आईटीआई, निरंजनपुर
समय :- 8.00 बजे
लोकसभा क्षेत्र :- हरिद्वार
मुख्य गेट के बाहर दाहिनी ओर चूने से जमीन पर भाजपा लिखा हुआ है। जबकि कुछ दूरी पर कांग्रेस लिखा हुआ मिला। यहां चार बूथ बनाए गए हैं। मतदाताओं के साथ ही कर्मचारियों के लिए बिजली, पानी आदि की पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। सभी कर्मचारी मुस्तैद मिले।


स्थान :- राजकीय इंटर कॉलेज, पटेल नगर
समय :- 8.20 बजे
लोकसभा क्षेत्र :- हरिद्वार
यहां मतदान केे लिए दो बूथ बनाए गए हैं। सभी पुलिस के जवान और कर्मचारी मौजूद थे और चुनाव संबंधी प्रपत्रों की जांच पड़ताल में जुटे हुए थे। एक कर्मचारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed