फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उपनलकर्मियों ने सर्विस ब्रेक का किया विरोध

उपनलकर्मियों ने सर्विस ब्रेक का किया विरोध

Sat, 02 Mar 2019 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
उपनलकर्मियों ने सर्विस ब्रेक का किया विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उपनल कर्मचारी महासंघ ने कई विभागों में उपनल के जरिए तैनात कर्मचारियों को सर्विस ब्रेक दिए जाने का विरोध कर दिया है। इस प्रकरण को लेकर उपनल कर्मचारी महासंघ ने प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सचिवालय में अपर मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी से मुलाकात की।

उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश सचिव हेमंत सिंह रावत व कोषाध्यक्ष कुशाग्र जोशी ने बताया कि विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत उपनलकर्मचारियों के अनुबंध की प्रक्रिया के साथ ही सर्विस ब्रेक दिया जा रहा है जो कर्मचारियों के साथ अन्याय है। तमाम विभागों के विभागाध्यक्षों द्वारा सर्विस ब्रेक की आड़ में कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इस मनमानी को जल्द नहीं रोका गया तो अदालत की शरण ली जाएगी। वार्ता का बाद अपर मुख्य सचिव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि किसी भी विभाग में कर्मचारियों की सर्विस को ब्रेक नही किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही सभी विभागों को पत्र लिखा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में शिक्षक कर्मचारी आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा के संयोजक ठाकुर प्रहलाद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष दीपक चौहान, कुशाग्र जोशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed