फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तीन साल बाद कन्याओं को मिलेगा धन

तीन साल बाद कन्याओं को मिलेगा धन

Wed, 13 Feb 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
तीन साल बाद कन्याओं को मिलेगा धन
तीन साल बाद कन्याओं को मिलेगा धन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। तीन साल के इंतजार के बाद वंचित जिले की छात्राओं को अब गौरा देवी कन्याधन योजना का लाभ मिल पाएगा। सरकार ने योजना के बकाए करीब छह करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। संबंधी अधिकारी की मानें तो जल्द छात्राओं के खातों में योजना का पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
गौरा देवी कन्याधन योजना तहत समाज कल्याण विभाग और प्रोबेशन विभाग के जरिये गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की लड़की को 12वीं कक्षा पास करने पर 50 हजार रुपये अनुदान राशि दी जाती थी। जिससे छात्रा आगे की पढ़ाई कर सके। योजना के लाभ लेने के लिए साल 2016 में छात्राओं ने आवेदन किया था। विभागीय स्तर पर सभी आवेदनों का सत्यापन किया गया। जिसमें से करीब 2583 छात्राएं पात्रता के दायरे में आईं। तब शासन की ओर से विभाग को जो बजट जारी किया गया उससे 1508 छात्राओं को ही योजना का लाभ मिल सका। बाकी 1075 छात्राएं वंचित रह गईं। जिन्हें अब यह धनराशि मिल सकेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि साल 2017 में सरकार ने गौरा देवी कन्याधन योजना और महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित नंदा देवी योजना को एक कर नंदा-गौरा योजना नाम दे दिया था। इस योजना के संचालन का जिम्मा महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
साल 2016 में 1508 को ही मिला लाभ
गोरा देवी कन्याधन योजना का लाभ पाने के लिए साल 2016 में जिले में अनुसूचित जनजाति के 458 छात्राओं ने आवेदन किया था। इनमें करीब आधा बजट मिलने पर विभाग की ओर से 252 छात्राओं को लाभान्वित कर दिया गया था बाकी 206 छात्राओं को बजट की कमी वंचित रह गई। जबकि अनुसूचित जाति की 500 छात्राओं ने आवेदन किया था। जिसमें से करीब 256 छात्राएं की लाभान्वित हो पाईं। बाकी 244 छात्राएं योजना का लाभ पाने के लिए तीन सालों से आस लगाए हैं। इसी तरह सामान्य जाति वर्ग की 1625 छात्राओं ने आवेदन किया था। इनमें बजट की कमी के चलते करीब 1000 छात्राएं ही योजना से लाभान्वित सकी। बाकी 625 छात्राएं दो साल से जिला प्रोबेशन विभाग के चक्कर काटती रही और अधिकारी छात्राओं को बजट न आने का हवाला देकर टरकाते रहे।
---
शासन की ओर से 2016 में योजना के लाभ से वंचित रह गई छात्राओं के लिए धनराशि जारी कर दी गई है। जल्द ही सभी के खातों में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा।
- अनुराग शंखधर, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed