{"_id":"5bfb043fbdec2241be1de355","slug":"41543177279-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉडी बिल्डिंग में चौथी बार चैंपियन बने प्रशांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉडी बिल्डिंग में चौथी बार चैंपियन बने प्रशांत
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
दिल्ली में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में दून के प्रशांत लामा ने 85 किलोग्राम भार में स्वर्ण पदक जीत कर चौथी बार ओवरऑल बॉडी बिल्डिंग चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। लगातार चौथी बार ऑवरओल बॉडी बिल्डिंग चैंपियन का खिताब जीतकर प्रशांत ने परिजनों और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
इससे पहले भी दिल्ली, नैनीताल और रुद्रपुर में आयोजित बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में प्रशांत ओवरऑल चैंपियन रह चुके हैं। साथ ही प्रशांत सजवान ने 60 और अमन भंडारी ने 70 किलोभार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। प्रशांत ने बताया कि प्रतियोगिता में देश भर के कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशांत की इस उपलब्धि पर परिवार के लोग और मित्र बहुत खुश हैं। क्लेमेंटटाउन निवासी प्रशांत के पिता नमगेल लामा और माता आशा लामा ने बताया कि प्रशांत अपनी बॉडी बनाने में पिछले छह साल से मेहनत कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशांत की कामयाबी की वजह से उन्हें एक नई पहचान मिली है। वहीं, प्रशांत ने कहा कि वह बचपन से ही बॉडी बिल्डर बनना चाहते थे।