फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सरकारी अस्पतालों पर गोपनीय नजर रखेगी विशेष जांच टीमें

सरकारी अस्पतालों पर गोपनीय नजर रखेगी विशेष जांच टीमें

Sun, 18 Nov 2018 02:35 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों पर गोपनीय नजर रखेगी विशेष जांच टीमें
सरकारी अस्पतालों पर गोपनीय नजर रखेगी विशेष जांच टीमें
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दून अस्पताल के अलावा कोरोनेशन, गांधी शताब्दी, डोईवाला सीएचसी, प्रेमनगर सीएचसी, समेत तमाम सरकारी अस्पतालों पर शासन और स्वास्थ्य निदेशालय के अफसराें की टीमें गोपनीय तरीके से नजर रखेंगी। स्वास्थ्य सचिव के निर्देश पर गठित ये टीमें गोपनीय तरीके से अस्पतालों में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओें का जायजा लेने के साथ ही मरीजों व तीमारदारों से वार्ता कर यह जानकारी जुटाएंगी कि अस्पतालों में उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के एवज में रिश्वतखोरी तो नहीं हो रही है। इसी के तहत स्वास्थ्य विभाग की एक गोपनीय टीम ने शनिवार को दून अस्पताल का औचक निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। टीम गोपनीय तरीके से जांच करके चली गई और किसी भी डॉक्टर व कर्मचारी को इसकी भनक तक नहीं लगी।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों दून महिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती को अस्पताल के शौचालय में प्रसव होने के साथ ही नवजात की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना के बाद बृहस्पतिवार को सचिव स्वास्थ्य नितेश कुमार झा ने आला विभागीय अफसरों के साथ दून महिला का औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने राजधानी के बड़े अस्पतालों में व्यवस्थाएं सुधारने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसके अगले दिन शुक्रवार को सचिव के निरीक्षण के बाद शासन के उप सचिव एसएस रावत व अनुसचिव शिवशंकर मिश्रा ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।
विज्ञापन

अब सचिव नितेश कुमार झा ने शासन व स्वास्थ्य निदेशालय के अफसरों की टीमें गठित कर गोपनीय जांच कराए जाने की भी योजना बनाई है। उन्होंने बताया कि ये टीमें दून अस्पताल समेत तमाम बड़े सरकारी अस्पतालों व सीएचसी, पीएचसी का गोपनीय तरीके से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी। टीमें अपनी गोपनीय रिपोर्ट स्वास्थ्य सचिव और महानिदेशक को सौंपेंगी। यदि किसी भी अस्पताल में डॉक्टरों, स्टाफ नर्स व कर्मचारियाें की लापरवाही पायी गई है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed