फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्लास्टिक को रिसाइकल करके ही बचा सकते हैं पर्यावरण

प्लास्टिक को रिसाइकल करके ही बचा सकते हैं पर्यावरण

Tue, 16 Oct 2018 02:09 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
प्लास्टिक को रिसाइकल करके ही बचा सकते हैं पर्यावरण
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देहरादून। भारत सफाई अभियान के तहत सोमवार को अमर उजाला और नेस्ले इंडिया के दो मिनट सफाई के नाम अभियान के तहत देव भूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं को साफ-सफाई और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से संबंधित जानकारी दी गई।
वेस्ट वॉरियर्स के मैनेजर आउटरीच पार्टनरशिप नवीन कुमार सदाना ने ‘नो टू पॉलिथीन’ विषय पर युवाओं को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि घर-घर में पॉलिथीन और प्लास्टिक का प्रयोग अधिक मात्रा में होता है। इसके हानिकारक प्रभाव को जानते हुए भी हम इसका प्रयोग करते हैं। इससे देश के अधिकांश राज्य ट्रेंचिंग ग्राउंड और कूड़े के ढेर में तब्दील होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हमारे पास जमीन का अभाव है। इसके बाद भी प्लास्टिक को रिसाइकल की जरूरत को तवज्जो नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

नेस्ले इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट अफेयर्स संजय खजूरिया ने कहा कि पर्यावरण में किसी भी प्रकार का प्लास्टिक कचरा नहीं मिलना चाहिए। इसकी जगह एक सही दृष्टिकोण अपनाकर प्लास्टिक को रिसाइकल करके पर्यावरण को हानिकारक प्रभाव से बचाया जा सकता है। इस दौरान डीबीजीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर अमन बंसल, रजिस्ट्रार डॉ. मनीष माथुर, डीन डॉ. नेहा डोभाल, आशा असवाल, रितिका पुरी, दिलीप कुमार, अरविंदो डे, आशीष जगत, शिल्पा द्विवेदी, शाजिया अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed