फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   25 महिला क्रिकेटरों का चयन आज

25 महिला क्रिकेटरों का चयन आज

Thu, 13 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
25 महिला क्रिकेटरों का चयन आज
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

राज्य की पहली अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम की संभावित 25 खिलाड़ियों की घोषणा आज होगी। तनुष क्रिकेट एकेडमी में चल रहे ट्रायल में दो राउंड के बाद करीब 70 क्रिकेटरों को फाइनल राउंड के लिए चुना गया है।
पिछले दो दिनों के दौरान अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के ट्रायल में प्रदेश की 100 से अधिक क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया। बीसीसीआई चयनकर्ता अमृता शिंदे, मंगला बारबर और बिंदेश्वरी गोयल ने महिला क्रिकेटरों को तमाम कसौटियों पर परखा। उन्होंने बैटिंग, फील्डिंग, बॉलिंग, कैचिंग और विकेटकीपिंग में महिला क्रिकेटरों का परीक्षण किया। इसके बाद बृहस्पतिवार को होने वाले फाइनल ट्रायल के लिए करीब 70 महिला क्रिकेटरों को चुना गया। इनमें से 25 क्रिकेटरों का चयन 10 दिवसीय अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्य क्रिकेट संचालन समिति के सदस्य और अंडर 19 महिला टीम के समन्वयक संजय गुसाईं, कुमार थापा, रोहित चौहान, मंजू भंडारी, सुनील कुमार, निष्ठा पैन्यूली समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
महिला क्रिकेट टीम अक्तूबर में खेलेगी पहला टूर्नामेंट
बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट में उत्तराखंड की महिला क्रिकेट टीम अक्तूबर में पहला टूर्नामेंट खेलने मैदान में उतरेगी। 14 अक्तूबर से बीसीसीआई की अंडर 19 महिला टी 20 लीग की शुरुआत होनी है। इसमें उत्तराखंड की टीम को सी ग्रुप में रखा गया है। टीम का पहला मुकाबला 15 अक्तूबर को नागालैंड से होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed