{"_id":"5b8ae18142c792464c73edb2","slug":"41535828353-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीयू के खिलाफ चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीयू के खिलाफ चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। सीपीयू को हटाने और पुलिस के उत्पीड़न के विरोध में चल रहे कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान में आमजन भी जुट रहा है। लगातार तीसरे दिन चले हस्ताक्षर अभियान में सैकड़ों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए हेलमेट चेकिंग में छूट और पुलिस के उत्पीड़न से मुक्ति दिलाने की मांग उठाई। कांग्रेसी रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर सांकेतिक उपवास रखेंगे।
शनिवार को कांग्रेसियों ने चंद्राचार्य चौक पर सीपीयू के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव राम विशाल देव ने कहा कि सीपीयू के साथ पुलिस के उत्पीड़न से सभी लोग परेशान है। शहर में घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि हस्ताक्षर अभियान में आमजन का सहयोग मिल रहा है। समाजसेवी डा. विशाल गर्ग ने कहा कि पुलिस की ज्यादती इतनी बढ़ गई है कि व्यापारियों को व्यापार करना मुश्किल हो गया है। युवक कांग्रेस के जिला महासचिव अरशद ख्वाजा ने कहा कि कांग्रेसी शहरवासियों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। पुलिस को अपना रवैया बदलना होगा, इस मौके पर राजीव चौधरी, तरुण नैयर, जटाशंकर श्रीवास्तव, रवि बहादुर, दिव्यांश अग्रवाल, आकाश भाटी, रोहित नेगी, जितेंद्र सिंह, राशिद अली, दिनेश पुंडीर, मेहरबान, गुलबहार, शुभम अग्रवाल, तुषार कपिल, पूजा शर्मा आदि मौजूद थे।