फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ढाई घंटे में 110 मिमी बारिश, सहमे लोग

ढाई घंटे में 110 मिमी बारिश, सहमे लोग

Sat, 04 Aug 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
ढाई घंटे में 110 मिमी बारिश, सहमे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

राजधानी में शुक्रवार शाम करीब ढाई घंटे में 110 मिमी से अधिक बारिश हुई। लगातार तेज बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। नदियों और नालों के उफान पर आने से आसपास के लोग सहम गए। सड़कों, गलियों के साथ ही दुकानों और घरों में भी पानी घुसने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार सुबह से ही राजधानी के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश शुरू हो गई। इसके बाद दोपहर तक हल्के बादल छाए रहे। दोपहर बाद एक बार फिर ठंडी हवाएं चलने लगीं और राजधानी के अधिकांश क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हो गई। यह बारिश कई घंटों तक जारी रही। इस दौरान शाम छह बजे से करीब साढ़े आठ बजे तक बहुत तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार ढाई घंटे के दौरान शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 110 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मोहकमपुर और सर्वे चौक क्षेत्र में पूरे दिन में करीब 193 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जिसमें से 110 मिमी बारिश ढाई घंटे में हो गई।
विज्ञापन

--
रिस्पना-बिंदाल उफनाईं, लोग हटाए
भारी बारिश से रिस्पना और बिंदाल नदियों में उफान आ गया। एसडीआरएफ और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों से लोगों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इस दौरान कई वाहन भी पानी के तेज बहाव में बह गए। वहीं, नदी किनारे की कई बस्तियों में लोगों के घरों में पानी भर गया। नदियों में उफान देखकर लोग सहमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सड़कों पर जलभराव से बढ़ी दिक्कत
बारिश से शहर के अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ी। आईएसबीटी, दर्शन लाल चौक, घंटाघर, महाराजा अग्रसेन चौक, मोहकमपुर, जोगीवाला, रिस्पना पुल, धर्मपुर, स्व. अतुल माहेश्वरी चौक, सर्वे चौक, राजपुर रोड, चकराता रोड, सहारनपुर चौक, कौलागढ़ रोड, बल्लुपूर चौक, बल्लीवाला चौक, अनुराग चौक, बसंत विहार चौक, सीमाद्वार, क्लेमेंटटाउन, मोरावाला, टर्नर रोड समेत कई अन्य इलाकों में भी पानी भर गया। वहीं, कई मोहल्लों में भी बड़े पैमाने पर जलभराव होने से लोग परेशान रहे।
--
गर्मी और उमस से मिली राहत
कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से जलभराव के कारण लोगों को भले ही दिक्कत झेलनी पड़ रही हो, लेकिन इससे गर्मी और उमस से खासी राहत मिली है। पिछले काफी समय बाद शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से कम पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी अधिकतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

--
नाला उफनाया, घरों में घुसा पानी
रायपुर रोड पर भारी बारिश के चलते नाला उफनाने से कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया। लोग किसी तरह पानी का बहाव दूसरी तरफ कर अपने मकानों और दुकानों को बचाने का प्रयास करते रहे। निर्माणाधीन पुल से आवाजाही होने के कारण लोगों को कुछ राहत मिली। इस दौरान वहां पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed